UKSSSC paper leak: बहन की शादी के खर्चे के लिए कर दिया पेपर का सौदा, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

यूकेएसएसएससी भर्ती परीक्षाओं की धांधली में शामिल आरोपियों की एसटीएफ ने 62वीं गिरप्तारी की है। भर्ती परीक्षा में अब 47 वें अपराधी को एसटीएफ ने अलीगढ़, उत्तर प्रदेश से गिरप्तार किया है। आरोपी पर पुलिस ने 50 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया था। पिछले सात दिनों से उतराखंड एसटीएफ की टीम अलीगढ़, उत्तर प्रदेश में छापेमारी कर रही थी।

Paper deal made for sister s wedding expenses 62nd arrest in UKSSSC paper leak

पुलिस अधीक्षक एसटीएफ चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि यूकेएसएसएससी द्वारा आयोजित कराई गई स्नातक स्तरीय परीक्षा 2021 में एसटीएफ की विवेचना से प्रकाश मे आये आरोपी कसान खान निवासी जिला फिरोजाबाद, उत्तरप्रदेश की गिरप्तारी पर 50 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था, तब से एसटीएफ की टीमें लगातार आरोपी की गिरप्तारी के प्रयास कर रही थी।

बताया ​कि एसटीएफ को पिछले एक सप्ताह पहले कसान खान के अलीगढ़ में छिपे होने की सूचना मिली थी, जिस पर एसटीएफ की टीम पिछले 07 दिनों से लगातार दबिश दे रही थी। जिसे अलीगढ़ से गिरफ्तार किया।
पुलिस पूछताछ में कसान खान ने बताया कि मेरी बहन की शादी फरवरी 2022 में होनी थी। मै साल 2018 से R.M.S.कंपनी में बतौर पेपर पैकिंग, नूमेरिक टायपिंग और प्रिंटिंग मशीन में काम करता था।

बताया ​कि मेरे द्वारा आरएमएस कंपनी मे काम करने वाले रूपेंद्र जायसवाल और सादिक मुशा के कहने पर उत्तराखंड में 4/5 दिसम्बर 2021 को होने वाले स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के पेपर को 04 से 05 लाख रुपए के लालच में कंपनी के अंदर पेपर पैकिंग के दौरान अपने कपड़ों में छिपाकर बाहर लाकर रुपेंद्र जायसवाल और सादिक मूशा को दे दिया था। लेकिन जैसे इस केस के बारें में पता चला कि घर से भागकर आगरा,दिल्ली,अलीगढ़, अजमेर आदि स्थानों में भेष बदलकर रहा

उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा 04 अभियोगों की विवेचना में यूकेएसएसएससी द्वारा आयोजित कराई गई स्नातक स्तरीय परीक्षा 2021 परीक्षा की धांधली में अब तक 47, वन दरोगा की परीक्षा में 08, सचिवालय रक्षक परीक्षा में 01 एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी चयन परीक्षा वर्ष 2016 में 06 कुल 62 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+