Panchayat chunav 2025: दूसरे चरण का मतदान जारी, 14751 प्रत्याशियों का 21.57 लाख वोटर करेंगे भाग्य का फैसला
Uttarakhand panchayat chunav 2025: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज मतदान जारी है। मतदान सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगा। प्रदेश के 40 विकासखंडों में आज दूसरे चरण में 5033 पदों के लिए 14751 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। जो कि 21.57 लाख वोटर करेंगे।
दूसरे चरण में सदस्य ग्राम पंचायत के 933 पदों पर 1998 प्रत्याशी, प्रधान ग्राम पंचायत के 2726 पदों पर 7833 प्रत्याशी, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 1225 पदों पर 4214 प्रत्याशी, सदस्य जिला पंचायत के 14 पदों पर 716 प्रत्याशी मैदान में हैं। पौड़ी गढ़वाल के सांसद अनिल बलूनी ने पौड़ी गढ़वाल में अपने गांव में वोट डाला।

पौड़ी गढ़वाल के सांसद अनिल बलूनी ने आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण के अंतर्गत अपने मतदान केंद्र पोलिंग बूथ संख्या-23, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, खोला, जिला पौड़ी में अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस मौके पर अनिल बलूनी ने सभी से भी अपील की कि अपने मताधिकार का प्रयोग कर ग्राम स्वराज के लिए लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने में सहभागी बने।
हरिद्वार को छोड़ बाकी 12 जिलों में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया जारी है।24 जुलाई को पहले चरण के लिए मतदान हुआ और आज 28 जुलाई को दूसरे चरण के लिए वोटिंग की प्रक्रिया सम्पन्न कराई जा रही है। प्रथम चरण में समग्र रूप से कुल 68.00 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 63.00 प्रतिशत पुरुष और 73.00 प्रतिशत महिला मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में पंचायत चुनाव में 17,829 प्रत्याशी मैदान में हैं और 26 लाख मतदाता वोट डालेंगे।
अल्मोड़ा में पंचायत चुनाव के लिए द्वितीय चरण का मतदान जनपद के हवालबाग, द्वाराहाट, भिकियासैंण, सल्ट, स्याल्दे में शांति पूर्वक चल रहा है। 12बजे तक 30 प्रतिशत मतदान होने की जानकारी मिली है। नैनीताल जिले के चार विकासखण्डों भीमताल, हल्द्वानी, कोटाबाग और रामनगर में दोपहर बारह बजे तक 32 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।
कोटाबाग विकासखंड में सर्वाधिक 33 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है और रामनगर विकासखंड में सबसे कम 30 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। इस बीच कई जिलों में मध्यम से हल्की बारिश का दौर जारी है। बारिश में ही मतदाता वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं। चुनाच को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रदेश भर में अब तक शांतिपूर्वक चुनाव सम्पन्न कराए जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद है।












Click it and Unblock the Notifications