'आतंकियों को उन्हीं की भाषा में मुंहतोड जबाव, चुन चुन कर..' Pahalgam Attack को लेकर क्या बोले देहरादून के लोग
Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 28 लोगों की हत्या कर दी। जिसमें अधिकतर पर्यटक शामिल हैं। इस हत्याकांड को लेकर पूरे देश में गुस्सा है। लोग सड़क पर उतरकर घटना का विरोध कर रहे हैं। साथ ही सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
देहरादून के लोगों से इस घटना पर वन इंडिया ने बातचीत की। लोगों ने एक सुर में मोदी सरकार से आंतकियों को उन्हीं की भाषा में जबाव देने की मांग की। लोगों का कहना है कि इस बार मोदी सरकार को मुंहतोड़ जबाव देना होगा।

देहरादून के अनिल चंद्रा ने कहा कि साढ़े तीन साल बाद कश्मीर में इस तरह की बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है। धारा 370 हटने के बाद सरकार ने पूरा कंट्रोल कर लिया था। लेकिन फिर से राज्य सरकार के आते ही इतना बड़ा हमला हो गया। अनिल इसके लिए उमर अब्दुल्ला सरकार को जिम्मेदार मानते हैं। उन्होंंने कहा कि ये घटना एक दिन में नहीं हुई है। हर दिन हजारों लोग यहां घूमने जाते हैं। राज्य सरकार ने इस तरह की घटना होने का इनपुट क्यों नहीं दिया। ये फेलियर पूरी तरह का राज्य सरकार का है। धर्म को फोकस किया गया है।
अनुराधा ने इस घटना के बाद सरकार से कड़ा जबाव देने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिस तरह आतंकियों ने घटना को अंजाम दिया। आतंकियों को भी चुन चुन कर गोली मार कर बदला लेना होगा। सुमिता साह का कहना है कि इस जघन्य हत्यांकाड़ के लिए किसी को बख्शा न जाए। जिस तरह आतंकियों ने हमारे भाई लोगों को चुन चुन कर मारा इसी तरह बीच चौराहे पर मारकर अंजाम दिया जाए।
शगुन ने कहा कि हमारा देश शांति प्रिय देश है। लेकिन ऐसे मामलों में जबाव देना भी आता है। उन्होंने कहा कि ये हमला टूरिस्ट या धर्म पर नहीं अटैक भारतीय पर हुआ। इसका सरकार को मुंह तोड़ जबाव देना होगा। मार्शल ने अपनी बात रखते हुए कहा कि पूरे देश में एक सोची समझी साजिश के तहत इस तरह हो रहा है। पीएम को आतंकियों को इस बार मुंहतोड जबाव देना होगा।
सर्वेश ने कहा कि इस घटना से सुरक्षा और इंटेलीजेंस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पाकिस्तान की ओर से बीते दिनों आए संदेश से साफ है कि इसके पीछे कौन है। ये सोची समझी की गई रणनीति है। तो फिर इतना सोचना क्यों। अबकी बार पीओके पर एक्शन के लिए निर्णय लेना होगा। प्रदीप ने कहा कि सरकार को जबाव आतंकी भाषा में जबाव दिया जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications