Oscar awards 2023 में उत्तराखंड की धमक, The Elephant Whisperers के सिनेमेट्रोग्राफर का है यहां से खास रिश्ता

Oscar awards 2023 में सर्वश्रेष्ठ डाक्यूमेंट्री का अवार्ड जीतने वाली द एलीफेंट व्हिस्परर्स पौड़ी के नौगांव निवासी करन थपलियाल के कैमरे से शूट हुई है।सिनेमेट्रोग्राफर करन थपलियाल मूल रुप से उत्तराखंड के र​हने वाले हैंं।

Oscar awards 2023 The Elephant Whisperers Best Documentary cinematographer KARAN THAPLIYAL PAURI

ऑस्कर अवार्ड 2023 भारत के लिए दोहरी खुशी लेकर आया है। एक साथ दो अवार्ड सिनेमा जगत को पसंद करने वालों के​ लिए खास बन गया है। इस बार ऑस्कर में उत्तराखंड का भी नाम रोशन हुआ है। सर्वश्रेष्ठ डाक्यूमेंट्री का अवार्ड जीतने वाली द एलीफेंट व्हिस्परर्स के सिनेमेट्रोग्राफर करन थपलियाल मूल रुप से उत्तराखंड के र​हने वाले हैंं।

पौड़ी के नौगांव निवासी करन थपलियाल सिनेमेट्रोग्राफर

प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा की डॉक्यूमेंट्री द एलीफेंट व्हिस्परर्स को इस साल ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। यह नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री है। इसे कार्तिकी गोंसालविज ने निर्देशित और गुनीत मोंगा ने प्रोड्यूस किया है। पौड़ी के नौगांव निवासी करन थपलियाल के कैमरे से शूट हुई इस डॉक्यूमेंट्री ने न केवल देश बल्कि उत्तराखंड का भी नाम ऊंचा कर दिया है। करन के पिता पेशे से फोटोग्राफर थे। उनकी एक दुकान थी, जहां करन और उनका भाई अक्सर बैठा करता था। बचपन में पिता को देखकर कैमरे की बारीकियां सीखीं। करन ने सिनेमेटोग्राफी की शुरुआती शिक्षा पिता से ही ली। इसके बाद करन ने इसी क्षेत्र में अपना करियर बनाया।

लगातार दूसरी बार ऑस्कर के लिए नामित

करन की डाक्यूमेंट्री फिल्म लगातार दूसरी बार ऑस्कर के लिए नामित हुई थी। पिछली बार उनकी डाक्यूमेंट्री 'राइटिंग विद फायर' ऑस्कर जीतने से चूक गई थी, जिसकी कसर इस बार 'द एलीफेंट व्हिस्परर्स' ने पूरी कर दी। करन परिवार के साथ दिल्ली के खानपुर में रहते हैं और पिछले 15 साल से सिनेमेटोग्राफी कर रहे हैं। उन्होंने कई डाक्यूमेंट्री और शार्ट फिल्मों के लिए काम किया है। करन ने नई दिल्ली स्थित श्री अरविंदो सेंटर फार आर्ट्स एंड कम्युनिकेशन से फिल्म मेकिंग एंड फाइन आर्ट्स में मास्टर डिग्री ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+