उड़िया फिल्मों के अभिनेता सब्यसाची व अर्चिता पहुंचे उत्तरकाशी के जगन्नाथ मंदिर, जानिए मंदिर क्यों है खास
उड़िया फिल्मों के अभिनेता सब्यसाची व अर्चिता उत्तरकाशी के जगन्नाथ मंदिर में दर्शन व पूजन के लिए पहुंचे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनका जमकर स्वागत किया।
बता दें कि बीते वर्ष अभिनेता सब्यसाची मिश्रा पहली बार साल्ड स्थित जगन्नाथ मंदिर आए थे। उस दौरान मंदिर के संबंध में उनके एक ट्वीट किया था।

जिससे मंदिर को देश ही नहीं विदेश में भी खास पहचान मिली। भाजपा के शीर्ष नेताओं ने मंदिर को विशेष मानते हुए इसके प्रचार प्रसार और विकास के लिए सीएम धामी से भी अनुरोध किया। सीएम धामी ने मंदिर के विकास के लिए योजना पर काम करने का भरोसा दिलाया था।
अब एक बार फिर सब्यसाची व अर्चिता मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। रविवार को वे वरुणाघाटी के साल्ड गांव पहुंचे।ग्रामीणों ने अभिनेता दंपति सब्यसाची व अर्चिता का ढोल-दमाऊं व फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। जंगन्नाथ मंदिर के पुजारी परिवार से मिथिलेश नौटियाल ने बताया कि अभिनेता दंपत्ति मंदिर पहुंचकर काफी खुश नजर आ रहे थे।
इस दौरान अभिनेता दंपति ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। साथ ही आरती के बाद भोजन भी ग्रहण किया। मिथिलेश नौटियाल ने कहा कि धामी सरकार ने जो संरक्षण व संवर्द्धन के लिए योजना की घोषणा की थी, उस पर जल्द से जल्द काम होना आवश्यक है। आज जगन्नाथ मंदिर को विशेष पहचान मिल रही है और यहां साल भर श्रद्धालु और पर्यटक पहुंच रहे हैं। ऐसे में मंदिर के लिए काम होना जरुरी है।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में स्थित जगन्नाथ मंदिर को अब पर्यटन के सर्किट में जोड़ने के लिए सरकार ने पहल की है।जगन्नाथ मंदिर उत्तरकाशी के साल्ड गांव में भी करीब 12वीं सदी का बताया जाता है। ये मंदिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना, जब ओडिशा के अभिनेता सब्यसाची और अर्चिता ने मंदिर में दर्शन करने के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर ट्वीट किया।
साल भर पहले उड़ीसा के एक व्यक्ति जनार्दन महापात्र अपने बेटी के एडमिशन के लिए देहरादून गए थे। अपनी इस यात्रा के दौरान ही उन्होंने इस ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर की तलाश की थी। मंदिर को लेकर ऐसी मान्यता है कि यह 12वीं सदी का है। देहरादून से वापस लौटने के बाद उन्होंने मंदिर की जानकारी सब्यसाची और अर्चिता को दी। जिसके बाद सब्यसाची ने मंदिर का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया।












Click it and Unblock the Notifications