Orange Alert in Uttarakhand: उत्तराखंड में मौसम खराब, CM धामी ने 'चार धाम यात्रा' के लिए कही खास बात
Orange Alert In uttarakhand: देवभूमि उत्तराखंड में इस वक्त भारी बारिश का दौर जारी है। भारतीय मौसम विभाग ने आज भी यहां पर Orange Alert जारी किया हुआ है और लोगों से अपील की है वो घर से बाहर निकलते वक्त मौसम की जानकारी जरूर लें।

आईएमडी ने कहा है कि प्रदेश के कई जिलों में आज भारी से अति भारी बारिश होने की आशंका है और इसके चलते कई जगहों पर भूस्खलन हो सकता है। राज्य में एक जुलाई तक मौसम का मिजाज यूंही खराब रहने वाला है इसलिए 29 जून से लेकर 1 जुलाई तक यहां पर 'येलो अलर्ट' जारी है।
'मौसम को देखते हुए ही चारधाम यात्रा करें'
इसी के मद्देनजर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भक्तों से अपील की है कि वो मौसम को देखते हुए ही चारधाम यात्रा करें। उन्होंने इससे पहले भी इस यात्रा के लिए अधिकारियों को अधिक से अधिक सतर्कता बरतने को कहा था और यात्रियों से कहा कि वो भी मौसम का रूख देखते हुए ही यात्रा करें। इससे पहले उन्होंने राज्य आपदा प्रबंधन से राज्य में अब तक हुई बारिश से क्या-क्या प्रभावित हुआ है, उसकी रिपोर्ट मांगी थी।
भारी से भहुत भारी बारिश होने का अनुमान
आपको बता दें कि मौसम विभाग ने आज देहरादून और टिहरी गढ़वाल जिलों में भारी से भहुत भारी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है और कहा है कि बारिश की वजह से कई स्थानों पर भूस्खलन भी हो सकता है तो वहीं उत्तरकाशी,नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में भी भारी बारिश देखने को मिलेगी जबकि चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। यही नहीं बारिश के दौरान तेज हवाएं चलेंगी और बिजली चमकेगी। विभाग ने लोगों को सेहत के प्रति सतर्क रहने को कहा है और कहा है कि घर से बाहर निकलते वक्त मौसम की जानकारी जरूर लें और सारी सावधानियां बरतें।
हिमाचल में भी भारी बारिश का अलर्ट
आपको बता दें कि केवल उत्तराखंड में ही नहीं बल्कि हिमाचल में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। तो वहीं दिल्ली, यूपी, मुंबई, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, राजस्थान,एमपी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ में भी आज भारी बारिश होने की आशंका है तो वहीं बाढ़का दंश झेल रहे असम के कई जिलों में आज सुबह से बारिश हो रही है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।
I appeal to the Char Dham Yatra devotees to undertake the Yatra keeping in mind the weather conditions in the area to avoid any inconvenience: Uttarakhand CM PS Dhami
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 28, 2023
India Meteorological Department has issued a 'yellow' alert for rain in the hill districts of Uttarakhand till… pic.twitter.com/K740dgmpVI












Click it and Unblock the Notifications