खुले मंच से विपक्षी विधायक ने लगाए CM धामी जिंदाबाद के नारे, विकास कार्यों में भेदभाव न करने पर की प्रशंसा

Uttarakhand: उत्तराखंड में इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में पब्लिक से "सीएम धामी ज़िंदाबाद" के नारे लगवाते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में विधायक यह भी कहते दिख रहे हैं कि उन्हें सीएम के समर्थन में नारे लगाने में कोई आपत्ति नहीं है। यह वीडियो उस समय का है जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया स्थित अगनेरी मंदिर में चैत्र अष्टमी मेले के शुभारंभ अवसर पर पहुंचे थे।

Pushkar Singh Dhami

इस दौरान मंच पर मौजूद कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट ने सीएम धामी की खुलकर तारीफ की और कहा कि मुख्यमंत्री विकास कार्यों में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करते।

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब विपक्षी पार्टी कांग्रेस के विधायक ने मुख्यमंत्री धामी की प्रशंसा की हो। इससे पहले भी कई अवसरों पर विपक्षी नेता उनके विकास कार्यों और कार्यशैली की सराहना कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री धामी की यह कार्यशैली, जिसमें वह राजनीति से ऊपर उठकर जनहित में कार्य करते हैं- न केवल सत्तापक्ष में बल्कि विपक्ष के नेताओं के बीच भी सकारात्मक छवि बना रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+