ऑपरेशन सिंदूर: चारों धाम में बढ़ाई गई सुरक्षा, बद्रीनाथ में IRB, केदारनाथ समेत यहां पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

ऑपरेशन सिंदूर के बाद उत्तराखंड में अलर्ट जारी है। प्रदेश भर में पुलिस सत्यापन अभियान और चेकिंग अभियान चला रही है। इस बीच चारधाम यात्रा को लेकर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। चारों धामों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

बद्रीनाथ धाम की सुरक्षा के लिए इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) को तैनात कर दिया गया है। केदारनाथ धाम में भी पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स बढ़ाने के साथ ही यहां जवानों को हथियारों से लैस किया गया है। उत्तरकाशी में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस व पैरामिलेट्री के जवान मुस्तैद हो गए हैं।

Operation Sindoor Security char Dham IRB deployed Badrinath paramilitary forces deployed Kedarnath

बद्रीनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। शीतकाल के दौरान धाम की सुरक्षा का दायित्व संभालने वाली भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने अब इंडियन रिजर्व बटालियन (IRB) को यह जिम्मेदारी सौंप दी है। गौरतलब है कि हर साल शीतकाल में जब श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट छह माह के लिए बंद कर दिए जाते हैं, तब अत्यधिक विषम परिस्थितियों और भारी बर्फबारी के बीच धाम की सुरक्षा का जिम्मा भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) को ही सौंपा जाता है। ITBP के जवान इस दौरान दुर्गम परिस्थितियों में भी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाते हैं।

धाम की आगे की सुरक्षा व्यवस्था के लिए आज यह जिम्मा IRB द्वारा संभाल लिया गया। सुरक्षा हस्तांतरण प्रक्रिया के तहत, ITBP की सीमाद्वार यूनिट से आए जवानों ने औपचारिक रूप से IRB को चार्ज सौंपा और अब धाम की सुरक्षा का अग्रिम दायित्व IRB संभालेगी।

बदरीनाथ धाम की सुरक्षा का जिम्मा इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के पास रहेगा। धाम में शीतकाल के दौरान सुरक्षा का जिम्मा आईटीबीपी के पास रहता है। केदारनाथ धाम में भी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स बढ़ाने के साथ ही यहां जवानों को हथियारों से लैस किया गया है। मंदिर के चारों तरफ एंटी बम निरोधक दस्ता मुस्तैद हो गया है।

धाम में पुलिस, पीएससी और पैरामिलिट्री फोर्स की संख्या बढ़ाई गई है। आतंकवाद विरोधी दस्ते के बाद अब गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित यात्रा रूटों पर पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात की गई है। इसमें आईटीबीपी के जवानों की ओर से प्रमुख पड़ावों पर वाहनों सहित संदिग्ध लोगों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गंगोत्री यात्रा रूट पर दो प्लाटून और यमुनोत्री में एक प्लाटून को तैनात की गई है।

चारधाम यात्रा में सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार की ओर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात कर दी गई है। उत्तरकाशी में धाम व यात्रा रुट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस व पैरामिलेट्री के जवान मुस्तैद हो गए हैं। चारधाम यात्रा के दौरान गंगोत्री व यमुनोत्री धाम पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उत्तरकाशी पुलिस पूरी तरह से सतर्क व मुस्तैद है।

जनपद के प्रवेश बैरियर/चैक पोस्ट पर पुलिस व CAPF के जवानों द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों तथा गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, वहीं धाम तथा यात्रा रुट के मुख्य-मुख्य पडावों पर पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी व्यक्तियों/मजदूरों के सत्यापन की लगातार कार्यवाही की जा रही है। सुरक्षा के दृष्टिगत धामों पर पैरामिलेट्री तथा ATS तैनात है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही वहां पर उत्तराखंड पुलिस की एटीएस के जवान तैनात किए गए थे।

वहीं उसके बाद प्रदेश सरकार की ओर से केंद्र सरकार से पैरामिलिट्री फोर्स की मांग भी की गई थी। प्रदेश सरकार की मांग पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के लिए आईटीबीपी की तीन प्लाटून यात्रा रूटों पर तैनात किए गए हैं। चारों धामों में सत्यापन अभियान तेज कर दिया गया है। इसके साथ ही प्रवेश बैरियर और चेकपोस्ट पर पुलिस सहित आईटीबीपी के जवानों की ओर से संदिग्ध वाहन और लोगों की गतिविधियों की निगरानी की जा रही है। कश्मीर में हुए हमले के बाद से चारधाम में आने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए यह व्यवस्था की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+