CM धामी ने कहा आतंकिस्तान के खिलाफ भारत का 'ऑपरेशन सिंदूर', हरीश रावत ने भी पाकिस्तान को दिया कड़ा संदेश

Operation Sindoor पहलगाम हमले के 15 दिन बाद भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए पाकिस्तान को करारा जबाव दिया है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकाने पर देर रात हमले किए। 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर देश भर में काफी उत्साह है। जिसे पहलगाम का बदला कहा जा रहा है।

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा भारत माता की जय। आतंकिस्तान के खिलाफ भारत का #OperationSindoor जय हिंद ! कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि हमें उम्मीद है पाकिस्तान ने कुछ और हठधर्मी दिखाई तो फिर हमारा लक्ष्य अब केवल वह मस्जिद सुभान अल्लाह नहीं होगी जहां से आतंकवादी तैयार करके भारत के अंदर भेजे जाते थे।

Operation Sindoor CM PUSHKAR Dhami against terrorism Atankistan Harish Rawat strong message Pakistan

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक और पोस्ट शेयर की जिसमें लिखा
"शौर्यं तेजः संयमश्च, यत्र भारतसैनिका:। विजयं तेषु नित्यं स्यात्, जयतु भारतमाता॥" जहाँ भारत की सेना है, वहाँ शौर्य, तेज और अनुशासन है। उन्हें सदा विजय प्राप्त हो - भारत माता की जय।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना को प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह अभियान सीमापार बैठे भारत विरोधी ताकतों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई का प्रतीक है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा नीति मजबूत हुई है और सेना का मनोबल ऊंचा हुआ है। भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड के लोग सेना पर गर्व करते हैं और हर समय देशहित में खड़े रहते हैं। ऑपरेशन सिंदूर ने एक बार फिर भारत की सैन्य शक्ति का लोहा मनवाया है।

कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत ने ऑपरेशन सिंदूर पर कहा कि भारतीय सेना ने आपने फिर से यह स्थापित कर दिया कि भारत की तरफ जो भी आंख उठेगी, उस आंख को फोड़ने का भारत दम रखता है। आपने हमारे गौरव को ऊंचा उठाया है, #OperationSindoor, हमारी बहनों-बेटियों का सिंदूर लूटोगे और भारत चुप रहेगा, हमारी सेना ने यह दिखा दिया कि आतंक और आतंकवादी कहीं हों, दुनिया के किसी कोने में हों, हम वहां भी उनको नहीं छोड़ेंगे।

आतंकवाद पर यह प्रहार, उसके लिए मैं भारतीय सेना को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। हम सब एक हैं। सारा भारत एक है। हमें उम्मीद है पाकिस्तान ने कुछ और हठधर्मी दिखाई तो फिर हमारा लक्ष्य अब केवल वह मस्जिद सुभान अल्लाह नहीं होगी जहां से आतंकवादी तैयार करके भारत के अंदर चाहे संसद भवन हो, चाहे मुंबई हो या कहीं भेजे जाते थे, आज जैश के हेड क्वार्टर पर हमला करके भारतीय सेना ने मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों को चुनौती दी है कि या तो दुम दबा करके कहीं किसी बिल में घुस जाओ नहीं तो तुम्हारा अब कोई ठिकाना नहीं है,अब तुम्हें कोई नहीं बचा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+