वन नेशन वन इलेक्शन: उत्तराखंड के सीएम धामी ने बताया महत्वपूर्ण कदम, पीएम का जताया आभार,बताया क्यों है जरुरी
वन नेशन वन इलेक्शन को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महत्वपूर्ण कदम बताते हुए स्वागत किया है।
वन नेशन वन इलेक्शन को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महत्वपूर्ण कदम बताते हुए स्वागत किया है।
सीएम धामी ने कहा कि One nation One election निश्चित रूप से राष्ट्रहित में एक सराहनीय प्रयास है, जिसके लिए सवा करोड़ प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया है।

सीएम धामी ने कहा कि एक देश-एक चुनाव प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है। प्रधानमंत्री
के कुशल नेतृत्व में इस अभिनव पहल से धन और समय दोनो की बचत होगी और बार बार चुनाव से विकास कार्यों में उत्पन्न होने वाली बाधा से भी मुक्ति मिलेगी।
इस पहल से सरकारों और ब्यूरोक्रेसी को चुनावों के आयोजन के बजाय राष्ट्र के विकास में योगदान देने का अधिक अवसर प्राप्त होगा। सशक्त और समृद्ध भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए वन नेशन वन इलेक्शन नितांत आवश्यक है। सीएम धामी ने कहा कि ये बहुत ही अच्छा निर्णय है कि देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में यह कमेटी गठित हुई है जो निश्चित रूप से वन नेशन वन इलेक्शन के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन कर शीघ्र ही एक सकारात्मक नतीजे पर पहुंचेगी।
One nation One election निश्चित रूप से राष्ट्रहित में एक सराहनीय प्रयास है, जिसके लिए मैं सवा करोड़ प्रदेशवासियों की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूं और इस महत्वपूर्ण कदम का स्वागत और अभिनंदन करता हूं।
एक देश-एक चुनाव प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शी सोच का ही… pic.twitter.com/x1Ht1noTNK
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) September 1, 2023












Click it and Unblock the Notifications