नए साल का जश्न मनाने लखनऊ से गए ऋषिकेश, राफ्टिंग के दौरान एक की मौत

ऋषिकेश। उत्तराखंड के ऋषिकेश में राफ्टिंग के दौरान हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पूरे मामले की जानकारी पर्यटन विभाग के आला अफसरों को तो है लेकिन ऋषिकेश पुलिस को मामले की जानकारी तक नहीं है। हादसा होने के बाद दोनों युवकों को पास के निजी अस्पताल में इलाज होने के बाद, उनको एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। इधर, राफ्टिंग कंपनी पर आरोप लगा है कि उसने राफ्टिंग कराने से पहले युवकों को इंश्योरेंस नहीं कराया था।

 One died in accident during rafting in Rishikesh

नये साल का जश्न मनाने लखनऊ से ऋषिकेश पहुंचे युवकों के साथ हादसा हो गया। राफ्टिंग कंपनी संचालक का कहना है कि उसने हादसा होने के बाद एंबुलेंस को कॉल किया था, लेकिन एंबुलेंस को भेजने से इनकार कर दिया गया जिसके बाद उसने खुद ही दोनों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। संचालक का यह भी कहना है कि पुलिस को भी पूरे मामले की जानकारी दी थी। साथ ही पर्यटन विभाग को भी पूरे मामले के बारे में बताया गया था।

पर्यटन डेवलेपमेंट अधिकारी का कहना है कि उनको मामले की जानकारी है। कंपनी पर इंश्योरेंस नहीं कराने की शिकायत भी मिली, लेकिन राफ्टिंग के लिए फॉर्म भरते समय ही इंश्योरेंस हो जाता है। लेकिन, पूरे मामले का लेकर पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पर्यटन विभाग और पुलिस दोनों ही जांच की बात कह रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+