उत्तराखंड में 'मिशन 26' में जुटी भाजपा, क्या है मिशन 26, पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड में केन्‍द्रीय नेताओ और बडे चेहरों को उतारने की तैयारी

देहरादून, 17 नवंबर। उत्तराखंड में भाजपा सत्ता में दोबारा काबिज होने के लिए पूरी ताकत झौंकी हुई है। मोदी, शाह, राजनाथ और नड्डा के अलावा भी भाजपा अपने केन्द्रीय नेताओं को उत्तराखंड चुनाव में ताकत दिखाने के लिए लाने जा रही है। इसके लिए 26 नवंबर की तैयारी जोर-शोर पर है। इससे पहले 24 व 25 नवंबर को देहरादून में कार्यसमिति की बैठक प्रस्तावित है। जिसके बाद 26 नवंबर को देहरादून में बड़े चेहरों को लाकर भाजपा बड़ी चुनावी रैली आयोजित करने में जुट गई है।

बड़े चेहरों पर दांव

बड़े चेहरों पर दांव

भाजपा उत्तराखंड में चुनाव जीतने के लिए किसी तरह की कसर नहीं छोड़ना चाह रही है। इसके लिए हर तरह के प्रयोग करने में भाजपा जुटी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, चुनाव प्रभारी केन्द्रीय मंत्री प्रह्रलाद जोशी, चुनाव सह प्रभारी सांसद लॉकेट चटर्जी, आरपी सिंह, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा उत्तराखंड पर पहले से ही फोकस कर रहे हैं। नड्डा दो दिन उत्तराखंड दौरे पर रहकर दिल्ली पहुंचे हैं। जबकि प्रह्रलाद जोशी, लॉकेट चटर्जी, आरपी सिंह, दुष्यंत गौतम, रेखा वर्मा आदि नेताओं ने उत्तराखंड में डेरा डाला हुआ है। अब भाजपा दूसरे बड़े चेहरों को भी उत्तराखंड में उतार रही है।

नड्डा के दौरे के बाद बदलेगी रणनीति

नड्डा के दौरे के बाद बदलेगी रणनीति

पहले प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 24 व 25 नवंबर को हो सकती है। इसके बाद 26 नवंबर को जनसभा होगी। इसे पार्टी के केंद्रीय और प्रांतीय दिग्गज संबोधित करेंगे। प्रदेश कार्यसमिति में एक केंद्रीय मंत्री को भी आमंत्रित किया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे से भाजपा ने बंगाली, सैनिक समेत कई समीकरणों को साधने की कोशिश की। जिससे तराई क्षेत्रों में किसानों की नाराजगी को संतुलित किया जा सके। अब भाजपा उत्तराखंड को चुनावी दृष्टि से केन्द्रीत कर पूरी ताकत झौंक रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी अल्मोड़ा में सीनियर नेताओं के साथ बैठक कर फीडबैक रिपोर्ट तैयार करेंगे। इसके बाद ​जो कमी भाजपा के प्रचार-प्रसार में रह जाएगी। उसे भाजपा 26 नवंबर को पूरा करेगी। इसके लिए बैठक में 70 विधानसभाओं में तैनात चुनाव प्रभारी, विस्तारक व संयोजक भी बुलाए गए हैं। केंद्रीय नेताओं के अलावा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के सभी प्रमुख दिग्गज जुटेंगे। केंद्र से राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी समेत सभी सह प्रभारी, सह चुनाव प्रभारी भी दून पहुंचेंगे। चुनावी साल में ये भाजपा का सेमीफाइनल माना जाएगा।

दिल्ली का पारा, उत्तराखंड में नजर आ रहा

दिल्ली का पारा, उत्तराखंड में नजर आ रहा

उत्तराखंड में ​चुनाव की तारीखों का ऐलान भले ही न हुआ हो, लेकिन हर राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीति फाइनल करने में जुटे हैं। इसके लिए होमवर्क करने के बाद धरातल पर अब रणनीति को उतारा जाने लगा है। भाजपा और आम आदमी पार्टी अपने केन्द्रीय नेतृत्व को पूरी तरह से चुनाव मैदान में उतार चुकी है। भाजपा की और से लगभग सभी बड़े चेहरे एक बार उत्तराखंड आ चुके हैं लेकिन चुनावी रैलियों के लिए अब तैयारी की जा रही है। इधर आम आदमी पार्टी की और से पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया और पंजाब प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान उत्तराखंड दौरे पर आ चुके हैं। ऐसे में केन्द्रीय नेतृत्व भी उत्तराखंड को जीतने के लिए ताकत झौंक चुका है। ​कांग्रेस पार्टी अभी बड़े चेहरों से गुरेज कर वेट एंड वॉच की स्थिति में नजर आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+