गर्मी ही नहीं लू भी करेगी परेशान, यलो और हीट वेव का अलर्ट, जानिए कैसा रहने वाला है उत्तराखंड का मौसम

मौसम विभाग ने यलो अलर्ट के साथ हीट वेव की संभावना जताई

देहरादून, 3 जून। मई में जहां मौसम ने कभी गर्मी से तेवर दिखाए तो कभी बारिश से राहत भी दी। लेकिन जून आते ही गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जो कि इस पूरे हफ्ते ऐसे ही रहने की संभावना जताई गई है। इतना ही नहीं गर्मी ने बीते 10 सालों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। चारों धामों में भी मौसम पूरी तरह से साफ बताया गया है। मौसम विभाग ने अधिकतर इलाकों के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए हीट वेव की संभावना जताई है।

 Not only heat, heat will also bother, yellow alert and heat wave alert, know how Uttarakhands weather is going to be

दून में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड
जून आते ही गर्मी का सितम पसीने छूड़ाने लगा है। देहरादून में 2 जून को अधिकतम तापमान 41 डिग्री पर पहुंच गया। जिसने इस सीजन में पहली बार 40 डिग्री तापमान पार कर बीते 10 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस हफ्ते गर्मी का प्रकोप ओर ज्यादा बढ़ने की संभावना जताई गई है। जिसके लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए हीट वेव की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है। मैदानी इलाकों में लू को लेकर चेतावनी जारी की गई है। हालांकि कुमाऊं के लिए मौसम विभाग ने राहत की खबर भी दी है। पांच व छह जून को कुमाऊं मंडल में कहीं कहीं बादल छाने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इधर दक्षिण-पश्चिम मानसून बंगाल की खाड़ी वाले छोर से आगे बढ़ता हुआ गुरुवार को मिजोरम व मणिपुर में प्रवेश कर गया है। ऐसे में​ फिलहाल गर्मी से किसी तरह कोई राहत नहीं मिलने जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+