New Year Celebration 2024: घूमने-फिरने के साथ एडवेंचर एक्टिविटीज का कॉकटेल, यहां मिलेगा सबकुछ
New Year Celebration 2024 नए साल के जश्न को कहां और कैसे मनाएं। अगर इसको लेकर प्लानिंग कर रहे हैं, तो एक साथ कई एक्टिविटी और घूमने फिरने के साथ ही आध्यात्म, सुकून और शांति का कॉकटेल उत्तराखंड के ऋषिकेश में ही मिलेगा।

गंगा का प्रवाह, पहाड़, स्पोर्ट्स एक्टिविटीज और घूमने फिरने का आनंद लेने के लिए ऋषिकेश न्यू ईयर का सबसे बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। इसके लिए दिल्ली, एनसीआर या दूसरे राज्यों के लोगों को ज्यादा भागदौड़ भी नहीं करनी होगी।
आसानी से अपनी कार से ही ऐसे शानदार लोकेशन पर पहुंच सकते हैं। आइए जानते हैं ऋषिकेश में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के साथ कहां घूमने फिरने, स्पोर्ट्स, एडवेंचर और एक्टिविटीज दर्शन के लिए जा सकते हैं।
- ऋषिकेश में दोस्तों या फैमिली संग घूमने फिरने के लिए कई खास लोकेशन हैं। लक्ष्मण झूला ऋषिकेश में सबसे फेमस है। यहां आसपास वॉक और घूम-फिर के साथ इंजॉय कर सकते हैं।
- त्रिवेणी घाट तीन सबसे महत्वपूर्ण नदियों गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम का प्रतीक है। हिंदू धर्म के लोगों के ये सबसे पवित्र जगह है। यहां घाट पर रोज शाम को पूजा होती है। आरती त्रिवेणी घाट पर देर शाम को आयोजित की जाती है।
- ऋषिकेश में स्थित बीटल्स आश्रम एक काफी सुंदर जगह है। बीटल्स आश्रम गंगा नदी के निकारे स्थित है। बीटल्स आश्रम को चौरासी कुटिया के नाम से भी जाना जाता है। बीटल्स आश्रम में किचन, महर्षि की कुटिया, पोस्ट ऑफिस, कमरें देखने को मिल जाएंगे। यहां अंदर जाने का शुल्क लगता है। यहां आकर ध्यान और योग के बारे में गहराई से जान सकते हैं।
- कैंप रिवरसाइड एक कैंपसाइट है जो ऋषिकेश से लगभग 20 किलोमीटर बाहर है। यहां आसपास पहाडी हैं, दिन के दौरान राफ्टिंग और कयाकिंग जैसी गतिविधियों में भी शामिल हो सकते हैं और रात में बॉनफायर का मजा ले सकते हैं।
- ऋषिकेश में कौडियाला बीच कैंपिंग और राफ्टिंग गतिविधियों के लिए जाना जाता है। दिन में एडवेंचर एक्टिविटीज और रात में पानी का प्रवाह को देखने का किसी रोमांच से कम नहीं है।
- नए साल का जश्न के साथ रोमांच का मजा लेने के शौकीन लोगों के लिए ऋषिकेश सबसे बेस्ट ऑप्शन्स हो सकता है। ऐसे लोगों के लिए सबसे रोमांचक खेल रिवर राफ्टिंग है। ऋषिकेश में करीब 254 कंपनियां राफ्टिंग का संचालन कर रही हैंं। ऋषिकेश मे ंराफ्टिंग और कैंपिंग दोनों का आनंद उठाया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications