New Year Celebration 2024: सरोवर नगरी से क्रिसमस, नए साल का खास अंदाज में स्वागत, इन बातों का ध्यान रखना जरूरी

New Year Celebration 2024: नए साल के जश्न और क्रिसमस मनाने के लिए लोगों में अभी से जबरदस्त उत्साह है। उत्तराखंड में नैनीताल पर्यटकों की पहली च्वाइस में शामिल है। जहां साल भर पर्यटक घूमने फिरने और फैमिली के साथ समय बिताने आते हैं।

New Year Celebration 2024 nainital Christmas Sarovar Nagri special way important keep things mind

नए साल का स्वागत सरोवर नगरी में कुछ खास अंदाज में होता है। ऐसे में अगर नए साल और क्रिसमस में कुछ नया करने और पहाड़ों, नदियों की खूबसूरती के बीच मनाने का प्लान कर रहे हैं तो नैनीताल सबसे बेस्ट आप्शन हो सकता है।

नैनीताल का मालरोड सबसे फेमस है। माल रोड की सड़कों पर रात में लाइटिंग और म्‍यूजिक से समय खास बन जाता है। जिसमें देर रात तक लोग मस्ती, एंजॉय करते हुए नजर आते हैं। जिससे यहां रात तक रौनक बनी रहती है। नैनी झील में बोट का आनंद ले सकते हैं।

नैनीताल का लोगों में इस कदर क्रेज है कि बुकिंग महिनों पहले शुरू हो जाती है। हालांकि न्यू ईयर पर जाम से निपटना यहां सबसे बड़ी चुनौती है। क्रिसमस के मौके पर माल रोड पर बना मेथोडिस्ट चर्च घूम सकते हैं। इसे एशिया का पहला चर्च कहा जाता है। इसके अलावा स्‍नो व्‍यू पॉइंट, हिमालय के खूबसूरत नजारे और बर्फ से ढकी चोटियों के अलावा नंदा देवी चोटी, त्रिशूल तथा नंदा कोट को देख सकते हैं।

साथ ही यहां चिड़‍ियाघर, इको गुफा भी देखने लायक है। नैनीताल के साथ-साथ रामनगर, भीमताल, रामगढ़, सातताल जैसे कई अन्‍य डेस्टिनेशंस भी अब लोगों की पसंद बनती जा रही है। यहां भीड़ भाड से दूर परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।

नैनीताल अगर न्यू ईयर या क्रिसमस के लिए आने की प्लानिंग कर रहे हैं तो सबसे पहले होटल या ठहरने का इंतजाम जरुर करें, नहीं तो परेशानी हो सकती है। नैनीताल में एंट्री के लिए होटल की बुकिंग या रुकने की जानकारी देना जरुरी हो जाता है। यहां पर भीड़भाड़ को देखते हुए पुलिस इस तरह के कदम उठाती है। साथ ही ट्रैफिक पुलिस लगातार रुट डायवर्ट होने और ट्रैफिक प्लान जारी करती रहती है। उसको देखते हुए ​ही प्लानिंग करनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+