New Year Celebration 2024: मसूरी, नैनीताल, ऋषिकेश के अलावा नई डेस्टिनेशन की है तलाश, तो चले आइए नागटिब्बा

New Year Celebration 2024: न्यू ईयर का काउंटडाउन शुरू होते ही पहाड़ों और उत्तराखंड की तरफ पर्यटक आना शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही जो लोग प्लानिंग कर रहे हैं वे ऐसे ​डेस्टिनेशन तलाश रहे हैं, जहां इस बार न्यू ईयर कुछ खास और हटके मना सकें।

New Year Celebration 2024 Mussoorie Nainital Rishikesh looking new destination come Nagtibba.

मसूरी, नैनीताल, ऋषिकेश के अलावा अगर इस बार नई डेस्टिनेशन तलाश रहे हैं तो उत्तराखंड में नागटिब्बा, जिसे काफल विलेज भी कहते हैं, में न्यू ईयर सेलिब्रेट करने पहुंच सकते हैं।

उत्तराखंड में कई ऐसे टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं,​जहां पर्यटकों को एक नया अनुभव और भीड़ भाड़ से दूर शांत वादियों के बीच स्वर्ग जैसा एहसास होता है। ऐसी ही खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन है नागटिब्बा, जिसे काफल विलेज भी कहते हैं।

मसूरी से करीब 65 किलोमीटर दूर यानि देहरादून से ढ़ाई घंटे के सफर के बाद यमुना नदी के किनारे बसे नैनबाग कस्बे से शुरू होती है कोड़ी पत्वांड़ी और ऐंदी की स्वर्ग सी घाटी। यहीं पर करीब 11 हजार फीट की ऊंचाई पर है नागटिब्बा पर्यटन केन्द्र।

यहां का अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के गोट विलेज व काफल विलेज सहित 100 सें ज्यादा होम स्टे पर्यटन में शानदार कारोबार कर रहे हैं। खास बात ये है कि ये जगह अपने आप में विश्व के मानचित्र में स्थापित कर चुका है। जिसमें सबसे खास बात यहां रिवर्स पलायन होना है।

दावा है कि उत्तराखंड में इतनी मात्रा में होम स्टे​ कहीं नहीं है। नागटिब्बा इलाके के पंत्वाड़ी गांव के युवा सुभाष रमोला ने बताया कि ये जगह एक खूबसूरत वैली बन गई है। नाग टिब्बा ट्रैकिंग के लिए भी खास फेमस है। यहां पर रुकने के लिए टेंट कॉलोनी, होम स्टे सारी सुविधाएं आसानी से मिल जाएंगी।

इनमें रुकने के लिए टेंट का 1500 से 3 हजार जबकि होम स्टे 2 हजार तक एक रात का खर्चा है। यहां पहुंचने के लिए 5 किमी पैदल रास्ता है। जिसे पैदल चलकर ही तय करना होगा। लेकिन यहां आकर खुद को स्वर्ग जैसा एहसास कर पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+