New Year Celebration 2024: मड हाउस बना देंगे नए साल का जश्न खास, खूबसूरत वादियां, पहाड़ी व्यंजन और बहुत कुछ
New Year Celebration 2024: नए साल के जश्न की तैयारियां शुरू हो गई है। हर कोई नए साल के जश्न को खास बनाने की प्लानिंग में जुटे हैं। ऐसे में अगर पहाड़ की वादियों में आकर कुछ नया कॉन्सेप्ट तलाश रहे हैं तो मड हाउस का विकल्प सबसे बेहतर, यूनिक और नया हो सकता है।

यहां पहाड़ की खूबसूरत वादियों के बीच घर जैसा माहौल और पहाड़ी रहन सहन का आनंद मिलेगा। जिसका खर्चा भी बहुत कम होगा। मड हाउस में नए साल के जश्न के लिए कुमाऊंनी व्यंजन, बोनफायर आदि की व्यवस्था की जाएगी। इसका किराया 1000 रुपये से लेकर 3000 रुपये रखा गया है।
अल्मोड़ा में मड हाउस का कॉन्सेप्ट अब पर्यटकों की पसंद बनता जा रहा है। होटल, रिजॉर्ट और होम स्टे में रहने का अनुभव ले चुके हैं तो एक बार मड हाउस में रुककर अपने पल को खास बना सकते हैं।
अल्मोड़ा में होम स्टे योजना के तहत मड हाउस का संचालन किया जा रहा है। जिनमें 5 से 6 कमरे बनाकर पर्यटकों को पहाड़ की संस्कृति को रुबरु कराने के साथ ही पहाड़ का शुद्ध वातावरण और वादियों में रुकने का मौका दिया जा रहा है। गोबर लेप से बने आकर्षक तरीके से सजाए गए अल्मोड़ा के कसार देवी में मड हाउस कॉन्सेप्ट खासा पसंद किया जा रहा है।
खूबसूरत वादियों के बीच बने सुंदर से छोटे घर और छत में पत्थर और दीवारों में मिट्टी और गोबर लेप से बने आकर्षक तरीके से सजाए गए हैं। मड हाउस को पर्यटकों की सुविधाओं को देखते हुए एडवांस तरीके से बनाया गया है। इसमें रुम, किचन और बालकनी का स्पेस भी है।
जिसमें पर्यटक हफ्ते, महीनों तक परिवार के साथ छुट्टियां बिता सकते हैं। वर्क फ्रॉम होम कल्चर और विदेशी पर्यटकों को ये कॉन्सेप्ट काफी पंसद आ रहे हैं। यहां पर्यटकों को पहाड़ की संस्कृति, सुंदर वातावरण और स्वादिष्ट पहाड़ी व्यंजन की सुविधा एक साथ मिल रही है। यहां वाईफाई की सुविधा भी दी जा रही है। जिइसका किराया 1 हजार रुपए से लेकर 3 हजार रुपए प्रति दिन तक है। अल्मोड़ा से 7 किमी की दूरी पर कसार देवी है। वहीं पर मड हाउस बनाए गए हैं।
यहां मिलेगी पूरी जानकारी
https://uttarakhandtourism.gov.in
मड हाउस की बुकिंग
make my trip
booking.com
खर्चा
1 हजार से 3 हजार प्रति व्यक्ति












Click it and Unblock the Notifications