New Year 2024: जश्न में डूबे रहे लोग, कहीं धमाल तो कहीं थोड़ी निराशा, पहले दिन यहां ये रहा ये खास
New Year 2024: उत्तराखंड में नए साल के जश्न में देर रात तक लोग डूबे रहे। मसूरी, नैनीताल, ऋषिकेश समेत उत्तराखंड के कई पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों का कई दिनों से जमावड़ा लगा रहा। हालांकि जिस उत्साह से व्यापारियों ने नए साल के स्वागत की तैयारियां की थी, उतना जोश और भीड़ आखिरी दिन नजर नहीं आया है।

माना जा रहा है कि उम्मीद के अनुरूप मौसम और बर्फबारी न होना इसकी वजह मानी जा रही है। न्यू ईयर पर नैनीताल में पर्यटकों की कमी से भी स्थानीय लोग काफी निराश हुए हैं। बताया जा रहा है कि नैनीताल में पिछले साल की तुलना में इस बार पर्यटकों की कमी देखी गई है।
थर्टी फस्ट और न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर उत्तराखंड में जबरदस्त माहौल देखने को मिला। क्रिसमस से ही लोगों ने वीकेंड का मजा लेने के लिए उत्तराखंड का रूख करना शुरू कर दिया था। इस बीच शासन प्रशासन ने भी कोविड के नए वेरिएंट को देखते हुए नए साल का जश्न सुरक्षा के साथ मनाने के लिए लोगेां से अपील की थी।
हालांकि जश्न को लेकर कई लोग खुलकर मस्ती करते दिखे और देहरादून, मसूरी, ऋषिकेश, नैनीताल, औली समेत कई पर्यटक स्थलों में परिवार के साथ सेलिब्रेशन को पहुंचे। देहरादून में भी माल देवता, थानो रोड से लेकर विकासनगर और देहरादून के आसपास के इलाकों में लोगों ने देर रात तक जमकर मस्ती की।
संडे होने की वजह से नदी किनारे और पहाड़ों में लोगों की जमकर भीड़ जुटी। इस बीच लोगों ने खूब इंजॉय किया। साथ ही लोगों ने जमकर प्रकृति का आनंद लिया। छिट पुट घटनाओं को छोड़कर कहीं किसी तरह की बड़ी घटना की कोई सूचना नहीं है। देहरादून में देर रात तक डीजीपी अभिनव कुमार और एसएसपी अजय सिंह पुलिसकर्मियों का मनौबल बढ़ाते हुए नजर आए।
12 बजते ही लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी और घंटाघर तक लोग केक काटने पहुंचे। इस बीच गलियों ओर सोसायटी में लोगों ने देर रात तक जमकर डांस किया। नए साल के पहले दिन सोमवार को लोगों की मंदिरों में जमकर भीड़ जुटी। जनप्रतिनिधियों से लेकर लोगों ने पहले दिन भगवान के दर पर माथा टेका।
हरिद्वार के मंदिरों में पहले दिन श्रद्धालुओं की खूब भीड़ नजर आई। हरिद्वार पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर नए साल का स्वागत किया। पहाड़ों में लोगों ने स्थानीय वाद्य यंत्र के साथ स्थानीय नृत्य और देव डोलियों का आर्शीवाद लेकर नए साल का स्वागत किया।












Click it and Unblock the Notifications