New year 2024: उत्तराखंड में नए साल का जश्न, लाखों पर्यटक पहुंचे, करोड़ों के छलके जाम, जमकर हुई यहां कमाई
New year 2024: उत्तराखंड में नए साल के जश्न के दौरान लाखों पर्यटकों ने जमकर धमाल मचाया। इतना ही नहीं इस मौके पर करोड़ों की शराब की बिक्री हुई है। ऐसे में नए साल का जश्न कारोबारियों, शराब व्यवसायियों और राज्य सरकार के लिए राजस्व के लिहाज से शानदार रहा है।

कोविड के बाद से नए साल का जश्न उत्तराखंड ही नहीं पर्यटक स्थलों के लिए नई उम्मीदें लेकर आ रहा है। बीते कुछ समय से न्यू ईयर का जश्न भी लोगों के लिए दूसरे त्यौहारों की तरह खास बनता जा रहा है। इस बार भी उत्तराखंड में न्यू ईयर पर 10 लाख से ज्यादा पर्यटक पहुंचे। इतना ही नहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करीब 30 करोड़ के जाम इस मौके पर छलकाए गए।
आबकारी विभाग की ओर से नए साल के मौके पर वनडे बार लाइसेंस भी बांटे गए थे, नए साल को देखते हुए 24 घंटे अपना पोर्टल रखा था जिससे लगभग 329 बार लाइसेंस दिए गए। एक अनुमान के अनुसार उत्तराखंड में इस बार 10 लाख से भी ज्यादा पर्यटकों ने नए साल का जश्न मनाया। आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार 30 करोड़ से ज्यादा की शराब की बिक्री नए साल के मौके पर हुई।
बीते सालों से उत्तराखंड सरकार नए साल के मौके पर उत्तराखंड के तमाम रेस्टोरेंट और होटल 24 घंटे खुले रखने के निर्देश दिए थे। जो कि इस साल भी जारी रहा। ऐसे में पर्यटकों के देर रात तक प्रदेश भर में आवागमन जारी रहा। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि प्रदेश में नए साल पर करीब 10 लाख पर्यटक पहुंचे।
साथ ही इस मौके पर आबकारी विभाग ने करीब 329 वनडे बार लाइसेंस बांटे। जिसको मिलाकर करीब 30 करोड़ की शराब की ब्रिकी हुई। हालांकि आधिकारिक आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है। उधर प्रदेश में कई जगह इस दौरान बिना लाइसेंस शराब पिलाने वालों पर जमकर कार्रवाई हुई।
देहरादून में होटल संचालक को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने होटल/ रेस्टोरेंट मे बिना परमिट, लाइसेंस के शराब पिलाने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए पुलिस टीम गठित की थी। रायपुर थाना पुलिस को इन्द्रजीत सिंह उर्फ सोनू निवासी शान्ति विहार चौक, रायपुर रोड बिना लाइसेंस के शराब पिलाते हुए पकड़ा गया।












Click it and Unblock the Notifications