Nanda Gaura Scheme 33,251 बालिकाओं के खाते में आए 145.93 करोड़ रुपये, जानिए क्यों और कौन हैं पात्र
Nanda Gaura Scheme उत्तराखंड में नंदा गौरा योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रदेश की 33,251 बालिकाओं को 145.93 करोड़ रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में भेजी गई है। योजना के तहत बालिका के जन्म पर 11,000 रुपये तथा 12वीं उत्तीर्ण कर उच्च शिक्षा में प्रवेश लेने पर 51,000 रुपये की सहायता दी जाती है।
उत्तराखंड सरकार की महत्वाकांक्षी नंदा गौरा योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रदेश की 33,251 बालिकाओं को कुल 145.93 करोड़ रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में भेजी गई। गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को यह सहायता प्रदान की गई।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नंदा गौरा योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन का सशक्त अभियान है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार बेटियों के जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।
मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि वर्ष 2017 से संचालित यह योजना बालिका जन्म को प्रोत्साहित करने, संस्थागत प्रसव बढ़ाने, बाल विवाह पर रोक लगाने तथा बेटियों की उच्च शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में प्रभावी साबित हुई है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत बालिका के जन्म पर 11,000 रुपये तथा 12वीं उत्तीर्ण कर उच्च शिक्षा में प्रवेश लेने पर 51,000 रुपये की सहायता दी जाती है, जिससे बेटियां आत्मनिर्भर बन सकें और अपने सपनों को साकार कर सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज में लैंगिक असमानता दूर करने और कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। नंदा गौरा योजना इसी सोच का परिणाम है, जो बेटियों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रही है।
किस जिले में कितने लाभार्थी
जनपद-जन्म पर लाभार्थी- 12वीं उत्तीर्ण लाभार्थी
अल्मोड़ा- 643- 2963
बागेश्वर -240 -1167
चमोली- 196- 1761
चम्पावत- 285- 1410
देहरादून- 678- 2637
नैनीताल- 1012- 3196
पौड़ी- 227- 1990
पिथौरागढ़ -243- 1936
रुद्रप्रयाग- 172- 1235
टिहरी- 485 -2775
ऊधमसिंहनगर -1372 -4772
उत्तरकाशी- 360- 1496
कुल योग -5913- 27338
जानिए कौन हैं पात्र-
- नंदा गौरा योजना (Nanda Gaura Yojana) उत्तराखंड सरकार की एक प्रमुख महिला सशक्तिकरण पहल है, जो राज्य की मूल/स्थायी निवासी बालिकाओं को उनके जन्म और 12वीं पास करने पर वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इस योजना के तहत, जन्म पर ₹11,000 और 12वीं पास करने पर ₹51,000 (कुल ₹62,000) की राशि डीबीटी के माध्यम से दी जाती है।












Click it and Unblock the Notifications