Nainital news: शादी का सामान लेकर जा रहा वाहन खाई में गिरा,एक की मौत,सात घायल,आज होना है मेंहदी का कार्यक्रम

नैनीताल के भीमताल के धारी ब्लॉक के पलड़ा में एक पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हैै। स्थानीय लोगों के अनुसार पिकअप में सवार लोग हल्द्वानी से शादी का सामान लेकर हरीनगर सरना जा रहे थे। कच्ची और संकरी सड़क के कारण संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ।

Nainital news Vehicle carrying wedding items fell into ditch one dead seven injured mehendi program held today

घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है, पिकअप गांव से एक किलोमीटर पहले पलड़ा पहुंची थी कि अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

काफी मशक्कत के बाद करीब डेढ़ घंटे में सभी आठ लोगों को करीब 100 फीट खाई से निकालकर सड़क तक लाया गया। ग्रामीणों ने निजी वाहनों से आठ घायलों को पदमपुरी सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने दीवान राम (52) निवासी लमगड़ा अल्मोड़ा को मृत घोषित कर दिया।

इस दौरान स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस और एबुलेंस के समय से नहीं पहुंचने से घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया गया। घायल आठ लोगों में चार को हल्द्वानी रेफर किया है। इनमें दो की हालत गंभीर है।

बताया कि घायल जगदीश चंद्र की बेटी की 13 मार्च को शादी होनी है। आज मेंहदी का कार्यक्रम होना है। जगदीश समेत अन्य लोग हल्द्वानी से बेटी की शादी का सामान लेकर हरीनगर सरना जा रहे थे। घर से एक किलोमीटर पहले यह हादसा हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+