Nainital News: सीएम पुष्कर सिंह धामी लेंगे मातृ शक्ति अभिनंदन में हिस्सा, देंगे विकास कार्यों की सौगात
Uttarakhand News: आगामी 30 नवंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी एमबी इंटर कॉलेज में आयोजित इजा-बैंणी महोत्सव में मातृ शक्ति अभिनंदन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह 154 सरकारी योजनाओं का शिलान्यास और 65 योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। नैनीताल जिला प्रशासन ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले की 25 हजार महिलाओं को एकत्र करने की तैयारी है।

बताया जा रहा है कि नगर निकायों में एक या दो अक्तूबर से प्रशासक बैठ सकता है। इससे पहले निकायों की कई करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होगा। इसके अलावा कई विकास योजनाओं का भी शिलान्यास और लोकार्पण भी किया जायेगा।
सीएम धामी 30 नवंबर को जिले में 252 करोड़ 87.80 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार हुईं योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसमें हल्दूचौड़ में बना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला कारागार नैनीताल के भवन, आईएचएम रामनगर के प्रशासनिक और एकेडमिक भवन, नैनीताल रोड का डामरीकरण, विद्युत शवदाह गृह आदि शामिल है। साथ ही 481 करोड़ 79.37 लाख रुपये से तैयार होने वाली 154 विकास योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।
लोकार्पित होने वाली योजनाओं में सबसे अधिक 26 योजनाएं नैनीताल शहर की हैं। सर्वाधिक शिलान्यास होने वाली 93 योजनाएं भीमताल की हैं। इसमें कार्यक्रम में सीएम प्रशासन की ओर से आयोजित इजा-बैंणी महोत्सव में मातृ शक्ति अभिनंदन के तहत महिलाओं को सम्मानित करेंगे। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने जानकारी दी कि कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी गई हैं।
यह भी पढ़ें सीएम धामी ने दी इगास पर्व की शुभकामनाएं, कहा- हमारी संस्कृति देवभूमि की पहचान है












Click it and Unblock the Notifications