नगर पालिका अध्यक्ष और साथी एक युवक से मारपीट और हत्या की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
उत्तरकाशी में बड़कोट नगर पालिका के अध्यक्ष और उनके एक साथी पर युवक से मारपीट और हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों को पुरोला न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विनोद डोभाल हाल ही में हुए नगर निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषद बड़कोट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतरे और जीत दर्ज की। बता दें कि बड़कोट नगर पालिका के अध्यक्ष विनोद डोभाल यमुनोत्री के विधायक संजय डोभाल के भाई हैं।

जो कि बतौर निर्दलीय ही चुनाव जीतकर विधायक बने।ऐसे में सियासत गरमा गई है। इस मामले में अब सियासी आरोप प्रत्यारोप भी लग रहे है। शिकायतकर्ता एक राष्ट्रीय दल से जुड़े होने की वजह से अब सियासी रंग लेने लगा है। उधर क्षेत्र में ये भी चर्चा है कि दोनों में पुरानी रंजिश है। जिस वजह से ये विवाद बढ़ता चला गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात नगर पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल और उनके साथी अंकित रमोला ने प्रवीण रावत के वाहन को टक्कर मार दी। प्रवीण रावत ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल और उनके साथी अंकित रमोला ने प्रवीण रावत की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।
इस मामले दोनों के बीच बहस हुई।पालिकाध्यक्ष और उनके साथी ने उन्हें मारने की कोशिश की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल और उनके साथी अंकित रमोला पर मुकदमा दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया। बुधवार को दोनों को पुरोला में न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications