Mussoorie ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए डीजीपी ने जारी किए निर्देश, ड्रोन से निगरानी के साथ उठाए ये कदम
यात्रा सीजन और गर्मी के चलते पहाड़ों में पर्यटकों की भीड़ बढ़ने लगी है। जो कि पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। देहरादून भी इससे अछूता नहीं है।
चार धाम के साथ ही मसूरी, केम्प्टी व आसपास के क्षेत्र में तीर्थयात्रियों व पर्यटको के आने से इन जगहों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में डीजीपी ने देहरादून पुलिस को जरुरी दिशा निर्देश जारी किए हैं।

चार धाम यात्रा और टूरिस्ट सीजन के दौरान काफी संख्या में पर्यटकों व तीर्थ यात्रियों के आवागमन के कारण मसूरी, कैम्पेटी व आस पास के क्षेत्रों में यातायात के दबाव को देखते हुए उत्तराखंड के पुलिस ने क्षेत्राधिकारी मसूरी को आगामी 31 मई तक मसूरी में ही कैंप करते हुए यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए गए हैं।
डीजीपी ने निर्देश देते हुए कहा कि इस दौरान क्षेत्राधिकारी मसूरी द्वारा मसूरी में कैम्प करते हुए अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर यातायात व अन्य व्यवस्थाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त पर्यटकों की सुरक्षा व सुविधा के लिए मसूरी व आस पास के क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से यातायात व्यवस्था की रेगुलर मॉनिटरिंग करने के लिए एसएसपी देहरादून को निर्देशित किया गया है।
साथ ही कंट्रोल रूम के माध्यम से लगातार उक्त स्थानों पर यातायात व्यवस्था का फीड बैक लेते हुए यातायात का दबाव बढ़ने की दशा में यातायात को रोकने अथवा डाइवर्ट करने के निर्देश दिए गए है।।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी मसूरी द्वारा मसूरी में कैम्प करते हुए अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर यातायात व अन्य व्यवस्थाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि लाइब्रेरी चौक और आसपास का एरिया भी पुलिस ड्रोन की मोनिटरिंग में यातायात व्यवस्था की निगरानी हेतु सीजन में लगाया गया।
बता दें कि वीकेंड पर मसूरी का ट्रैफिक पूरी तरह से पटरी से उतर जाता है। घंटो तक जाम की स्थिति बन जाती है। इसके साथ ही यात्रा सीजन में यमुनोत्री व गंगोत्री जाने वाले यात्री भी इस रुट से जाते हैं। जिस वजह से यातायात का दबाव बढ़ जाता है।












Click it and Unblock the Notifications