New Year Celebration 2024: पहाड़ों की रानी से करें नए साल का स्वागत, मसूरी में जाएं तो यहां जाना न भूलें
New year celebration places in uttarakhand पहाड़ों की रानी मसूरी उत्तराखंड ही नहीं देश की बेस्ट पॉपुलर प्लेस है। जहां हर कोई एक बार छुट्टी बिताना और परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं। न्यू ईयर पर मसूरी पर्यटकों के लिए सबसे बेहतर विकल्प माना जाता है। जहां अभी से बुकिंग शुरू हो गई है।

मसूरी में होटल, होम स्टे, रिजॉर्ट में न्यू ईयर की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यहां पर न्यू ईयर के पैकेज 5 से 10 हजार के आसपास रहता है। दिल्ली, एनसीआर समेत कई जगहों से पर्यटक क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर तक पहुंचते हैं। ऐसे में कई बार न्यू ईयर पर मसूरी पहले से ही पैक हो जाता है।
मसूरी की सबसे खास बात ये है कि आसानी से पहुंचा जा सकता है। देहरादून से मात्र 40 किमी के दायरे में ही पहाड़ों की खूबसूरती देखी जा सकती है। इतना ही नहीं मसूरी में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। यहां पर अब सरकार ने हिमालय दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था भी की है। जिसका पर्यटक आनंद ले सकते हैं।
मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि न्यू ईयर पर लोगों की पहली पसंद मसूरी ही रहती है। जिसके लिए स्थानीय व्यापारियों में खासा उत्साह रहता है। न्यू ईयर से पहले विंटर कार्निवाल फेस्टिवल भी आयोजित होता है। ऐसे में क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर तक मसूरी पूरी तरह से पैक रहता है।
इस दौरान देहरादून से लेकर मसूरी तक कई बार पर्यटकों को जाम से भी गुजरना पड़ता है। इसके लिए अभी से पुलिस तैयारियां शुरू कर चुकी हैं। मसूरी, कैंपटी, धनोल्टी, काणाताल आदि पर्यटन डेस्टिनेशन में स्थित होटलों में अभी तक नए साल तथा क्रिसमस के लिये 30 से 35 प्रतिशत बुकिंग हो चुकी है।
मसूरी में घूमने फिरने के लिए जगह-
- मसूरी लेक
- माल रोड
- केम्पटी फॉल्स
- लण्ढोर
- कंपनी गार्डन
- दलाई हिल्स
- झरीपानी
- फॉल्स
- देवलसारी
- कैमल्स बैक रोड
- गन हिल
- ज्वाला देवी मंदिर
- बेनोग वाइल्डलाइफ सेंचुरी
- चार दुकान
- एडवेंचर पार्क
- क्राइस्ट चर्च
- मॉस्सी फॉल्स व्हाइट वाटर राफ्टिंग
- रॉक क्लाइम्बिंग और रैपलिंग












Click it and Unblock the Notifications