Mussoorie: 200 साल बाद बना तहसील, रेवेन्यू रिकॉर्ड के साथ आसानी से बनेंगे दस्तावेज, 10 बिंदुओं में इसके फायदे
Mussoorie: पहाड़ों की रानी मसूरी को अब पूर्ण तहसील का दर्जा मिल गया है। धामी सरकार की कैबिनेट ने इस पर मुहर लगा दी है। जिससे 200 साल बाद मसूरी के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है।
Mussoorie: पहाड़ों की रानी मसूरी को अब पूर्ण तहसील का दर्जा मिल गया है। धामी सरकार की कैबिनेट ने इस पर मुहर लगा दी है। जिससे 200 साल बाद मसूरी के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। वर्तमान में मसूरी के लोगों को हर दस्तावेज के लिए देहरादून आना पड़ता था, लेकिन अब मसूरी में ही तहसील बन जाने से तहसीलदार, पटवारी और अन्य कर्मचारी आसानी से मिल जाएंगे।

इसके साथ ही सबसे बड़ी झगड़े की वजह मसूरी की जमीनों के विवाद में अब मसूरी के लोगों को राहत मिल सकती है। अभी तक मसूरी को लोगों को रेवन्यू रिकॉर्ड के लिए जगह जगह भटकना पड़ता था, लेकिन अब लोगों को उम्मीद है कि जमीनों के मामले में तहसील बन जाने से लोगों को बड़ी राहत मिल जाएगी। आइए 10 बिंदुओं में समझने की कोशिश करते हैं कि मसूरी के तहसील बनने से क्या फायदा होगा।
- मसूरी के लोगों को अब किसी भी दस्तावेज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
- आय, जाति प्रमाण पत्र, वृद्धावस्था, दिव्यांग प्रमाणपत्र आदि जरुरी दस्तावेज अब तहसील से ही मिल जाएंगे।
- पटवारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार मसूरी में बैठेंगे, जिससे लोगों की काफी समस्याएं सुनी जा सकेंगी।
- तहसील बनने से तहसील स्तर की सभी सुविधाएं अब मसूरी के लोगों को आसानी से मिल जाएंगी।
- मसूरी के लोगों की सबसे बड़ी समस्या अब तक जमीनों का रिकॉर्ड न होना बताया गया है। लेकिन तहसील बन जाने से रेवन्यू रिकॉर्ड भी होगा।
- मसूरी में जमीनों के झगड़े और विवाद के निपटारे अब तहसील पर भी सुने जाएंगे। हालांकि एमडीडीए ही विवादों के लिए अधिकृत रहेगा।
- मसूरी के आसपास के 20 गांवों के लोगों को तहसील बन जाने से काफी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
- मसूरी एसडीएम को अब तक किसी प्रकार की कोई बड़ी शासकीय स्वीकृति के अधिकार नहीं थे, अब माना जा रहा है कि मसूरी नगर पालिका क्षेत्र के सभी कार्य एसडीएम के अधिकार क्षेत्र में लाने की तैयारी है।
- सरकार की किसी भी योजना का अब तक मसूरी के लोगों को सीधा लाभ नहीं मिलता था। अब पेंशन से लेकर हर प्रकार की स्कीम का फायदा होगा।
- मसूरी के तहसील बन जाने से देहरादून जिले के विकास कार्यों में मसूरी को विशेष तवज्जो मिलेगी। जिससे अब मसूरी के विकास पर विशेष फोकस किया जा सकेगा।
गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री व विधायक मसूरी विधानसभा क्षेत्र का बयान

जन भावना के अनुरूप हमारी सरकार ने मसूरी को तहसील बनाने का निर्णय लिया। मैरें निवेदन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इसकी घोषणा की थी। अब सरकार ने अपना वादा पूरा किया है। मसूरी के लोगों को अब बड़ी राहत मिलेगी। सीएम साहब का मसूरी की जनता की ओर से हार्दिक आभार।
आलोक महरोत्रा, निवासी मसूरी का बयान
हम लोग 1865 से मसूरी में निवास करते आ रहे हैं। अब तक मसूरी के लोगों को जमीनों के विवाद और जरुरी दस्तावेजों के लिए देहरादून तक भटकना पड़ता था। अलग तहसील बन जाने से मसूरी के लोगों को समय की बचत के साथ ही जरुरी काम घर बैठे ही आसानी से हो सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications