Mussoorie news कश्मीरी युवक के साथ अभद्रता और कुछ युवाओं के लौटने के मामले में दून पुलिस ने उठाया ये कदम

Mussoorie news पहलगाम की घटना के बाद से कश्मीरी युवकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार अलर्ट है। इस तरह की घटनाओं के सामने आते ही पुलिस सतर्कता से काम कर रही है। बीतें दिनों मसूरी से भी इस तरह की दो घटनाएं सामने आई। जिन पर दून पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए कश्मीरी युवकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया है।

पहले मामले में एक कश्मीरी युवक के साथ अभद्रता का वीडियो वायरल होते ही कप्तान ने कार्रवाई की। दूसरा मसूरी में व्यापार करने वाले कश्मीरी युवकों के वापस लौटने पर एसएसपी ने खुद बात कर युवाओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

Mussoorie news dehradun Police step case misbehavior Kashmiri youth Mussoorie return of some youths

देहरादून पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार व्हाट्सअप के माध्यम से प्रसारित एक वीडियो, जिसमें तीन युवकों द्वारा माल रोड मसूरी में सामान बेच रहे एक कश्मीरी युवक के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा था, वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा वायरल वीडियो के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई। बताया गया कि वीडियो 23 अप्रैल की रात्रि का है। जिस पर एसएसपी के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए हिरासत में लिया गया।
घटना को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा क्षेत्राधिकारी मसूरी को कश्मीरी मूल के व्यापारियों तथा अन्य लोगों से सम्पर्क कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करने के निर्देश दिये गये।

दून पुलिस ने स्पष्ट किया कि समाचारों में ये भी बताया गया है कि मसूरी में शॉल बेचने का कार्य करने वाले 16 कश्मीरी शॉल विक्रेताओं द्वारा मसूरी छोडकर वापस चले गए हैं। खबर का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ऐसे दो कश्मीरी युवकों से बात की गई। उनके द्वारा बताया गया कि वे लोग मसूरी में घूम-घूम कर लोगो को शॉल बेचते थे और इसी प्रकार अलग-अलग स्थानो पर जाकर शॉल बेचने का कार्य करते है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उन्हें उनकी सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया।

साथ ही उन्हें अवगत कराया कि वे देहरादून वापस आकर निश्चिंत होकर अपना व्यापार शुरू कर सकते हैं, जिस पर व्यक्तियों द्वारा जल्द ही देहरादून वापस आने की बात कही गई। इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुपवाडा से वार्ता कर उन्हें व्यक्तियों से सम्पर्क कर अपनी ओर से भी उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करने के लिए अवगत कराया गया। साथ ही कुपवाडा के स्थानीय जनप्रतिनिधियों से वार्ता कर उन्हें देहरादून से कुपवाडा गये कश्मीरी लोगों को वापस देहरादून भेजने तथा देहरादून में कश्मीरी लोगों की पूर्ण सुरक्षा का विश्वास दिलाते हुए आश्वस्त किया गया।

  • मसूरी में ऐसे सभी स्थानों पर, जहां कश्मीरी मूल के व्यक्ति निवासरत हैं अथवा उनका कारोबार है, वहां पुलिस द्वारा पैट्रोलिंग बढाते हुए लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।
  • मसूरी में कारोबार कर रहे कश्मीरी मूल के दुकानदारों, फेरी वालों तथा मजदूरों से पुलिस द्वारा वार्ता कर उनसे उनकी समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी ली गई तो उनके द्वारा विगत कई वर्षों से मसूरी में रहकर शान्तिपूर्वक अपना काम करने तथा इस दौरान किसी प्रकार की कोई परेशानी पेश न आने की बात बताई गई तथा स्थानीय लोगो द्वारा परेशान किये जाने की बात से साफ इंकार किया गया। इस दौरान उनके द्वारा कश्मीरी मूल के व्यक्तियों के मसूरी से वापस जाने की कोई जानकारी न होना बताया गया।
  • उस दिन की घटना की जानकारी होने पर कुछ लोग स्वाभाविक रूप से मसूरी वापस कश्मीर चले गये।
  • चार धाम यात्रा के चलते पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें बाहरी प्रदेशों से आकर जनपद में रहने वाले किरायेदारों अथवा फड-ठेली/ फेरी वालों के पुलिस द्वारा सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है, बाहरी राज्यों से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपने गृह राज्य से सत्यापन करवाना अनिवार्य है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+