वीकेंड पर मसूरी में 15 हजार से अधिक गाड़ियां, दून पुलिस ने किया ये खास इंतजाम और जारी हुआ ट्रैफिक प्लान

Mussoorie traffic plan: मसूरी में जाम की समस्या पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। पुलिस प्रशासन की हर योजना वीकेंड पर फेल हो जाती है। इस बीच पुलिस की ओर से मसूरी में पर्यटको और आम जनमानस के लिए ट्रैफिक डायवर्ट प्लान जारी किया गया है।

खासकर वीकेंड पर पर्यटकों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सामान्य दिनों में लगभग 08 हजार वाहनों का आवागमन होता है। जबकि वीकेेंड के दौरान यही संख्या बढकर 15 हजार से अधिक हो रही है।

Mussoorie dehradun 15 thousand vehicles on weekend Police issued special arrangements traffic plan

वर्तमान में मसूरी के आसपास 414 होटल तथा होम स्टे संचालित हो रहे हैं जिनमें वाहनों के पार्क किये जाने की क्षमता लगभग 4590 है, जिसके अनुसार मसूरी आने वाले वाहनों की संख्या पार्किंग क्षमता से 4 गुना अधिक है। ऐसे में पुलिस की और से ये खास तैयारी की गई है----

  • मुख्य मार्गों, पार्किंग स्थलों तथा भीड-भाड वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की नियुक्ति की गई है।
  • होटलों में चैक इन तथा चैक आउट के समय में 03 घंटे की अवधि का अन्तर रहेगा।
  • ड्रोन की सहायता से भी यातायात के अत्यधिक दबाव वाले स्थानों को चिन्हित कर यातायात व्यवस्था को सुचारू किया जायेगा
  • ड्रोन मानिटरिंग के अनुसार ही यातायात डायवर्जन प्लान लागू किया जायेगा।
  • वींकेड पर आवश्यक सेवाओं से सम्बन्धित वाहनों को छोडकर मसूरी में बडे वाहनों का प्रवेश दिन व रात्रि में आवश्यकतानुसार पूर्णत प्रतिबन्धित रहेगा।
  • यातायात का अत्यधिक दबाव होने पर देहरादून से मसूरी जाने वाले यातायात को शिमला बाईपास से बल्लूपुर चौक से सप्लाई चौक से किमाडी मार्ग की ओर पर्यटकों के वाहनो को भेजते हुए हाथी पांव से जीरो प्वाइंट होते हुए मसूरी की ओर भेजा जायेगा।
  • वाहनों को मार्ग पर सांय 17ः00 बजे तक ही यातायात डायवर्ट किया जायेगा।

शटल सेवा के संचालन हेतु मसूरी मे वाहनों हेतु पार्किंग प्लान-
प्लान: A: देहरादून से मसूरी की तरफ आने वाले यातायात को किंग क्रेग से लाइब्रेरी चौक व पिक्चर पैलेस की ओर संचालित किया जायेगा।
प्लान: B:- किंग क्रेग पर मसूरी की ओर जाने वाले पर्यटकों के वाहनों को किंग क्रेग पार्किंग में पार्क किया जायेगा। जहा से पर्यटकों को शटल सेवा की सहायता से उनके गन्तव्य तक पहुंचाया जायेगा। किंग क्रेग में 212 वाहनों के पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है।
प्लान:C : गज्जी बैण्ड से आवश्कतानुसार शटल सेवा के माध्यम से पर्यटकों को उनके गन्तव्य की ओर भेजा जायेगा। गज्जी बैण्ड से बांसई स्टेट के पास उपलब्ध खाली भूमि 28 स्थानों पर 220 वाहनों को खडा किया जायेगा।

डायवर्जन प्लान:

  • मसूरी में यातायात का दबाव बढने पर टिहरी बस अड्डे से देहरादून की ओर आने वाले वाहनों को सिविल अस्पताल की ओर से डायवर्ट करते हुए लण्ढौर से आने वाले वाहनो को एम0डी0डी0ए0 पार्किंग में पार्क किया जा रहा है तथा देहरादून की ओर जाने वाले वाहनों को नगर पालिका कार्यालय से होते हुए पिक्चर पैलेस बस अड्डे की ओर डायवर्ट किया जायेगा ।
  • लाइब्रेरी चौक से पिक्चर पैलेस की तरफ जाने वाले वाहनों को अम्बेडकर चौक (घोडा स्टैण्ड) से कैमल बैक रोड की तरफ डायवर्ट कर ग्रीन चौक कुलडी बाजार होते हुए पिक्चर पैलेस बैरियर से अपने -अपने गंतव्य की ओर भेजा जायेगा ।
  • मसूरी से देहरादून जाने वाले वाहनों को किंग ग्रेग से होते हुए जेपी बैण्ड से बार्लाेगंज की तरफ डायवर्ट कर झड़ीपानीकी ओर से देहरादून की ओर भेजा जायेगा ।
  • पिक्चर पैलेस की ओर से जाने वाले वाहनों को बडा मोड़ से वाइन वर्ग एलन स्कूल होते हुए बार्लाेगंज की ओर भेजा जायेगा ।
  • लाईब्रेरी चौक पर यातायात का दबाव होने की स्थिति में देहरादून से कैम्पटी की ओर जाने वाले वाहनों को स्प्रिंगरोड से काला स्कूल से हरनाम सिंह मार्ग होते हुए जीरो प्वाईंट से कैम्प्टी फॉल की ओर भेजा जायेगा ।
  • मसूरी में यातायात दबाव होने पर देहरादून से मसूरी की ओर जाने वाले वाहनों को गज्जी बैंड से हाथी पांव की ओर डायवर्ट किया जायेगा ।
  • कुलडी बाजार में वाहनों के दबाव होने की स्थिति में ब्रैट वुड होटल की ओर वाहनों को डायवर्ट कर क्लार्क होटल की ओर डायवर्ट किया जायेगा ।
  • हरिद्वार/भानियावाला/डोईवाला/ऋषिकेश की ओर से मसूरी जाने वाले वाहनों को आवश्यकतानुसार कैलाश अस्पताल कट से जोगीवाला से रिंग रोड से सहस्त्रधारा क्रासिंग से आईटी पार्क से सांई मन्दिर से मसूरी भेजा जायेगा।
  • आशारोडी तथा प्रेमनगर की ओर से मसूरी जाने वाले वाहनों को आवश्यकतानुसार आईएसबीटी से शिमला बाईपास चौक से बल्लूपुर चौक से गढीकैन्ट से अनारवाला से कुठालगेट होते हुए मसूरी भेजा जायेगा।
  • मसूरी से देहरादून वापस आने वाले वाहनों को ----बाटाघाट-अनुपम चौक-लण्ढौर-बडा मोड-धनोल्टी रोड होते हुए जेपी बैंड-बार्लाेगंज-झडीपानी- कुठालगेट-ओल्ड मसूरी रोड-साईं मन्दिर-आईटीपार्क-सहस्त्रधारा क्रासिंग-लाडपुर तिहारा-06 नं0 पुलिया-जोगीवाला से गंतव्य स्थल की ओर।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+