मसूरी घूमने आ रहे हैं तो ये जानना है जरूरी, नहीं होगी कोई परेशानी,जानिए क्या-क्या बदला

पहाड़ों की रानी मसूरी आने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके जरूरी है। मसूरी में पह​ली बार ट्रैफिक सिग्नल से संचालित होगा। लाइब्रेरी चौक पर ट्रैफिक लाइट लगाई गई है। इसके साथ ही डीएम की पहल पर मसूरी में आवागमन करने के लिए सटल सेवा, गोल्फ कार्ट, सैटेलाइट पार्किंग शुरू हो गई है।

साथ ही नगर पालिका परिषद मसूरी को पहली बार कैटल कैचर, जेसीबी, सिटी बस, स्काई लिफ्ट की सौगात दी गई है। मसूरी आने वाले पर्यटकों की समस्याओं को देखते हुए प्रशासन ने कई बदलाव करने के साथ ही और सौगात भी दी है।

Mussoorie coming to visit then important know this there will be no problem know what has changed

मसूरी गांधी चौक चौराहा में यातायात को सुगम संचालन के लिए ट्रैफिक लाइट का संचालन किया गया। ट्रैफिक लाइट लगने से मसूरी में आवागमन करने वाले वाहनों को सुगमता मिलेगी, वही इस प्रकार की सुगम सुविधा के बढ़ावा से पर्यटन क्षेत्र मसूरी का अच्छा संदेश जनमानस के मध्य प्रसार होगा।

मसूरी में सटल सेवा का संचालन, सैटेलाइट पार्किंग, गोल्फ कार्ड संचालन, पार्किंग विस्तार, गोल्फ कार्ट पार्किंग, गोल्फ कार्ड संचालन में रिक्शा चालकों को प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ना, मसूरी ट्रैफिक लाइट की स्थापना करना, पिक्चर प्लेस में यातायात की सुविधाजनक संचालन,कंट्रोलिंग हेतु चौक के मध्य पुलिस काउंटर/ चबूतरा स्थापित करना, मसूरी अस्पताल की स्वास्थ्य सेवा में और अधिक सुविधा विकसित करना सहित अनेकों अभिनव कार्य संपादित किए हैं।

मसूरी को 25 वर्षों में पहली बार ट्रैफिक सिग्नल से संचालित यातायात व्यवस्था मिल रही है। वही मसूरी में जनमानस की सुविधा हेतु सटल सेवा, गोल्फ कार्ट, नगर पालिका परिषद को स्ट्रीट लाइट ठीक करने हेतु कैटल कैचर, स्थानीय निवासियों की मांग पर नगर पालिका परिषद की बस सेवा का संचालन, तथा नगर पालिका परिषद मसूरी को जेसीबी दिलाई गई। मसूरी में जाम की स्थिति से निपटने हेतु सैटेलाइट पार्किंग तथा गजीबेंड पर नई पार्किंग भी स्थापित कर दी गई है जिससे काफी हद तक जाम से राहत मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+