निकाय चुनाव: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और सीएम धामी करेंगे प्रचार, जानिए क्या है BJP की जीत की धांसू प्लानिंग

Municipal elections: उत्तराखंड में निकाय चुनाव के लिए 23 जनवरी को मतदान होना है। जबकि 25 जनवरी को परिणाम घोषित होंगे। ऐसे में वोटिंग के लिए अब कम ही समय बचा हुआ है। भाजपा, कांग्रेस दोनों ही अंतिम चरण में जोर लगा रहे हैं। इसके लिए अब स्टार प्रचारकों का सहारा भी लिया जाएगा।

भाजपा सीएम धामी के साथ ही यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को मैदान में उतारने जा रही है। प्रदेश में निगम की 11 सीटें हैं। इन सीटों में से कम से कम 3 पर योगी का कार्यक्रम रखा जाएगा। जिससे योगी भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बना सकें।

Municipal elections UP CM Yogi Adityanath CM Dhami campaign know what brilliant planning of BJP

माना जा रहा है ​कि गढ़वाल, तराई और कुमांउ तीनों में एक एक रैली की जा सकती है। भाजपा अपने चुनाव प्रचार के दूसरे चरण का आगाज 11 जनवरी से करने जा रही है। जिसमें मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में जनसभाओं, नुक्कड़ सभाओं, रोड शो आदि कार्यक्रमों से पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में जनसमर्थन जुटाया जायेगा। इसी के बाद योगी का कार्यक्रम भी तय होगा।

पार्टी के सभी अधिकृत उम्मीदवार, विशेषकर महापौर और पालिका एवं पंचायत अध्यक्ष घर घर जाकर संपर्क करने पर जोर दे रहे हैं। अब 11 जनवरी से पार्टी चुनाव प्रचार अभियान का दूसरा चरण शुरू करने जा रही है। जिसमें पार्टी सभी निकाय क्षेत्रों में जनसभा, नुक्कड़ सभा, रोड शो, बैठकों आदि कार्यक्रमों करने जा रही है।

प्रचार अभियान का नेतृत्व करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी दो दर्जन से अधिक कार्यक्रमों में शामिल होकर, पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराएंगे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पूर्व सीएम, सांसद, मंत्रीगण समेत पार्टी की तरफ से घोषित होने वाले स्टार प्रचारकों के साथ पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार करेंगे।

पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ मैदान में मौजूद कार्यकर्ताओं को पार्टी अब कड़े एक्शन की तैयारी में है। ऐसे कार्यकर्ताओं के लिए तीन दिन का समय दिया गया था, जो कि पूरा हो गया है। पार्टी का कहना है कि 50 से ज्यादा ऐसे बागियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+