Uttarakhand: पर्वतारोहण का शुल्क माफ, भारतीयों को दी राहत, विदेशी पर्वतारोही को चुकानी होगी ये फीस

पहाड़ों में घूमने और पर्वतारोहण के शौकीन पर्यटकों को अब उत्तराखंड में पर्वतारोहण के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा। ये सुविधा भारतीय लोगों को दी जाएगी। हालांकि अन्य प्रक्रिया पहले की तरह ही पूरी करनी होगी।

पहाड़ों में घूमने और पर्वतारोहण के शौकीन पर्यटकों को अब उत्तराखंड में पर्वतारोहण के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा। ये सुविधा भारतीय लोगों को दी जाएगी। हालांकि अन्य प्रक्रिया पहले की तरह ही पूरी करनी होगी। साथ ही विदेशी पर्यटक पहले की तरह शुल्क देकर ही पर्वतारोहण कर सकेंगे।

Mountaineering fee waived, relief given to Indians, foreign climbers will have to pay this fee

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) की पहल पर उत्तराखंड में पर्वतारोहण करने वाले पर्यटकों को ​अब किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यूटीडीबी ने ये फैसला लिया है। इससे उत्तराखंड में पर्यटक बढ़ने की उम्मीद है।

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद और वन विभाग ने पर्वतारोहण के लिए लिये जाने वाला शुल्क माफ किया है। लेकिन विदेशी पर्यटकों से शुल्क पहले की तरह ही लिया जाएगा। पूर्व में पर्वतारोहण करने वाले पर्यटकों से दो शुल्क लिए जाते थे। पर्यटन विभाग पर्यटकों से लेकर एक शुल्क वन विभाग और दूसरा इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन(आइएमएफ) को देता है।

इसमें से वन विभाग ने भी अपना शुल्क माफ कर दिया है, जबकि आइएमएफ को उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद शुल्क वहन करेगा। पर्वतारोहण शुल्क को माफ करने का फैसला लिया गया है। लेकिन पर्वतारोहण करने के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूर्व की भांति रहेगी। इसके लिए अनुमति लेनी होती है। विदेशी पर्यटकों को पूर्व की भांति शुल्क देना होगा। इसमें किसी तरह की रियायत नहीं देनी होगी।

पर्वतारोहियों को अब तक पीक पर पर्वतारोहण के लिए ऊंचाई (मीटर में) के हिसाब से शुल्क देना होता थाा। 6500 मीटर से नीचे पीक ऊंचाई के लिए 3 ​हजार रुपए शुल्क देना होता था। इसी तरह 7 हजार मीटर से ऊपर के लिए 6 हजार रुपए शुल्क जमा करना होता था। लेकिन अब ये शुल्क नहीं देना होगा। हालांकि विदेशी पर्वतारोहियों को 6500 मीटर से नीचे के लिए 20 हजार और 7 हजार मीटर तक के लिए 25 हजार शुल्क फीस देनी होगी। ये फीस पहले से निर्धारित है।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का बयान-

satpal mahraj bayan Mountaineering fee waived, relief given to Indians, foreign climbers will have to pay this fee

उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। पर्वतारोहियों और पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए शुल्क माफ करने का कदम उठाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+