उत्तराखंड में अधिक जंगल, 12 महीने बहने वाली नदियां: पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने उत्तराखंड वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2023 में दौरान राज्य के खूबसूरती और प्राकृतिक संपदा का जिक्र किया। निवेशकों को संबोधित करते हुए इस बात की जोर दिया उत्तराखंड प्राकृतिक संपदा से भरपूर है। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड एक ऐसा राज्य है जहां कई खूबसूरत डेस्टिनेशन है।

सीएम धामी ने कहा, "उत्तराखंड में बहुत सारे गंतव्य स्थान मौजूद हैं। आपकी जिस जगह पर नजर जाएगी वहीं पर एक गंतव्य स्थान मौजूद है। पूरा प्रदेश पर्वतों से आच्छादित है, हिम है, ग्लेशियर हैं, जगह-जगह झरने हैं। पूरे हिंदुस्तान में उत्तराखंड ऐसा राज्य होगा जहां पर सबसे अधिक जंगल हैं और 12 महीने बहने वाली नदियां हैं।"

Pushkar Singh Dhami in Global Investor Summit

सम्मेलन के दौरान सीएम धामी ने कई प्रमुख उद्योग समूह के साथ बैठक की। जिसमें उत्तराखंड में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की गई। सीएम ने इस दौरान सीएम ने उत्तराखंड में 8 और 9 दिसंबर को होने वाले सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा, उत्तराखंड सरकार ने आगामी पांच साल में राज्य की जीडीपी को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए सरकार ने सशक्त उत्तराखंड मिशन शुरू किया है। सीएम ने बताया कि दिसंबर में आयोजित होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन भी इसी मिशन का हिस्सा है।

वहीं मुंबई का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मुंबई देश की आर्थिक राजधानी ही नहीं, विकास की अनूठी कहानी का एक प्रमुख भाग है। जबकि उत्तराखंड देश की आध्यात्मिक राजधानी है। आर्थिक और आध्यात्मिक दोनों के बीच परस्पर समन्वय व साझेदारी आवश्यक है। सीएम ने कहा, किसी भी राष्ट्र के विकास के लिए आधुनिक तकनीक व प्रबंधकीय कौशल आवश्यक है। उत्तराखंड में निवेश की अनुकूलता की जिक्र करते हुए धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि के मूल सिद्धांत को अपनाया। जिसके चलते राज्य में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के क्षेत्र में तरक्की की अवसर बढ़े हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+