Monsoon: हरिद्वार में आई बादलों की सुनामी! डरावना पल देख घबराए लोग, बोले- क्या दुनिया खत्म हो रही?
Monsoon: वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि हरिद्वार में आसमान में बादलों की सुनामी देखने को मिली है। लोग इस नजारे को मोबाइल में कैद करते नजर आए हैं। तूफानी बारिश में बादलों की सुनामी डरावना दृश्य साबित हो रहा है।
मानसून में मूसलाधार बारिश ने देशभर में बाढ़ के हालात पैदा कर दिए हैं। जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी है। नदियां उफान पर है। चाहे यमुना नदी हो या ब्यास नदी पानी का स्तर खतरे के निशान तक पहुंता जा रहा है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है। ट्रक, बस तो कहीं कार टाइटैनिक जहाज की तरह डूबते नजर आए।
अब बादलों की सुनामी का एक ताजा वीडियो सामने आया है। जिसे लोग 'शेल्फ क्लाउड' या आर्कस क्लाउड बता रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह हरिद्वार का है। वीडियो में सफेद बादल बर्फीले तूफान की तरह दिखाई दे रहा है। संभावना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का यह कमाल भी हो सकता है। हालांकि, अभी तक इस वीडियो की पुष्टि नहीं हो सकी है। क्या है वीडियो में ?

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि सफेद रंग के बादल तेजी से नीचे की तरफ आ रहे हैं। एक बर्फीले तूफान की तरह प्रतीत हो रहा है। एक तरफ इस दृश्य को लोग देखकर हैरान हैं तो दूसरी तरफ, कांवरिये व अन्य लोग इस पल को अपने मोबाइल में कैद करते नजर आ रहे हैं। इसे शेल्फ क्लाउड या फिर आर्क्स क्लाउड कहा जाता है।
क्या दुनिया खत्म हो रही है?
सोशल मीडिया पर छाए इस वीडियो पर तरह-तरह के लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह एक डरावना पल है। वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि हर घटना में चमत्कार। एक यूजर ने यह भी कहा कि ऐसा लग रहा है कि जैसे किसी फिल्म का शॉट है। क्या दुनिया खत्म हो रही है?
Shared by a friend. Shot today near Haridwar. Spectacular shelf cloud.
— Anindya Singh (@Anindya_veyron) July 9, 2023
#Manali #Storm #Rain #thunderstorm #shelfcloud pic.twitter.com/he9KXg9qse
क्या है बादलों की सुनामी?
आर्कस क्लाउड फॉर्मेशन दो मुख्य प्रकार रोल क्लाउड और शेल्फ क्लाउड के होते हैं। आर्कस बादल निचले स्तर के सहायक बादल हैं जो क्षैतिज रूप से फैलते हैं। आर्कस बादल लो लेवल पर होते हैं। ये लंबे और पतले बादल होते हैं, जो शक्तिशाली आंधी-तूफान की वजह से बनते हैं। इन्हें अक्सर क्यूम्यलोनिम्बस बादलों के नीचे देखा जाता है। शेल्फ क्लाउड स्टॉर्म क्लाउड से जुड़े होते हैं, जबकि रोल क्लाउड स्टॉर्म क्लाउड से अलग एक हॉरिजॉन्टल कॉलम बनाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications