Mohammad Deepak की सोशल मीडिया से लेकर संसद तक हो रही चर्चा, जानिए क्यों कोटद्वार बवाल के बाद जमकर वायरल
Mohammad Deepak उत्तराखंड के कोटद्वार में मुस्लिम बुजुर्ग की दुकान का नाम बाबा रखने को लेकर शुरू हुए विवाद में मोहम्मद दीपक के वायरल होने तक की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है। मोहम्मद दीपक को लेकर सोशल मीडिया से लेकर संसद तक बहस छिड़ी हुई है।
कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी संसद में मोहम्मद दीपक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार ने दीपक पर मुकदमा दर्ज कराया, जो कि जो सद्भावना के लिए खड़ा हुआ था। उसने अपना नाम मोहम्मद दीपक रख लिया था।

उन्होंने कहा कि जब सरकार ही रक्षक से भक्षक बन जाए। तो ऐसा होता है। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी दीपक की तारीफ की थी। उन्होंने दीपक को बब्बर शेर कहते हुए दीपक को भारत का हीरो कहा है। राहुल ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि दीपक संविधान और इंसानियत के लिए लड़ रहे हैं। दीपक सोशल मीडिया में भी जमकर वायरल हो रहे हैं।
बता दें कि कोटद्वार में दुकान का नाम बाबा रखने को लेकर कोटद्वार में जमकर बवाल हुआ। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इस विवाद में कोटद्वार जिम ट्रेनर दीपक के वीडियो सबसे ज्यादा वायरल हुए। जिसमें दीपक बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ भिड़ गया। जब विरोध कर रहे लोगों ने दीपक से उनका नाम पूछा तो उसने कहा कि मेरा नाम मोहम्मद दीपक है।
कोटद्वार में ये विवाद 26 जनवरी से शुरू हुआ। बजरंग दल से जुड़े कुछ युवक एक मुस्लिम बुजुर्ग की दुकान पर पहुंचे और दुकान के नाम को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। आरोप था कि दुकान का नाम बाबा रखा गया है। कोटद्वार में सिद्धबली बाबा हनुमान जी का मंदिर है और हिंदुओं के आराध्य देवता हैं। इस विवाद में दीपक बीच बचाव करने आए और मुस्लिम बुजुर्ग का साथ दिया। इसके बाद से वे बजंरग दल के कार्यकर्ताओं के निशाने पर हैं। दूसरे दिन भी बजरंग दल के कार्यकर्ता दीपक का विरोध करने पहुंचे। इस दौरान भी जमकर बवाल हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications