मिशन लोकसभा-2024: दिल्ली में तैयार हुआ उत्तराखंड भाजपा का एजेंडा, सांसदों को मिले ये टास्क, इस पर रहेगा फोकस
Mission Lok Sabha 2024: उत्तराखंड में भाजपा मिशन लोकसभा 2024 को लेकर जुट गई है। इसके लिए अपने सभी सांसदों को टास्क दे दिए गए हैं। जिसके लिए सभी सांसदों को दो महीनों में गांव-गांव जाकर प्रवास करने होंगे।
Mission Lok Sabha 2024: उत्तराखंड में भाजपा मिशन लोकसभा 2024 को लेकर जुट गई है। इसके लिए अपने सभी सांसदों को टास्क दे दिए गए हैं। जिसके लिए सभी सांसदों को दो महीनों में गांव-गांव जाकर प्रवास करने होंगे। इस दौरान सांसद केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का काम करेंंगे। ऐसे विधानसभा सीटों पर फोकस किया जाएगा जहां पार्टी की स्थिति विधानसभा चुनाव में कमजोर रही।

दिल्ली में मंगलवार देर रात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में उत्तराखंड के सभी सांसदों की बैठक हुई। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट के दिल्ली स्थित शासकीय आवास पर हुई बैठक में सीएम धामी, भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार समेत सभी आठ सांसद केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत, माला राज्य लक्ष्मी शाह, अजय टम्टा, नरेश बसंल, अनिल बलूनी, कल्पना सैनी मौजूद रहीं।
बैठक में विधानसभा चुनाव में हारी 23 सीटों पर विशेष फोकस करने की रणनीति पर चर्चा हुई। जिसमें तय किया गया कि संगठन के पदाधिकारी, पूर्व विधायक समेत पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर रणनीति बनाएंगे। अगले दो माह सितंबर और अक्टूबर में सांसद गांवों में जाकर मोर्चा संभालेंगे। लोकसभा की पांचों सीट पर सांसदों की अपने-अपने क्षेत्रों की जिम्मेदारी तय की गई है। जिसमें राज्यसभा के सांसदों की भी भूमिका तय होगी। इसके लिए पार्टी संगठन समन्वय तय करेगी।
बैठक में केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में हाल में चलाए गए महा जनसंपर्क अभियान की समीक्षा की गई। इस दौरान महा जनसंपर्क अभियान के दौरान जनता से मिले फीडबैक पर भी चर्चा हुई। सांसदों के साथ बैठक में सांगठनिक मसलों पर भी विमर्श हुआ। माना जा रहा है कि इस दौरान कैबिनेट की खाली पड़ी चार सीटें और दायित्वधारियों के बंटवारे पर भी चर्चा की गई।












Click it and Unblock the Notifications