Uttarakhand: सीएम धामी और गर्वनर की मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर शुरू हुई कयासबाजी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से राजभवन में मुलाकात की। सियासी गलियारों में मुलाकात को मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच अहम माना जा रहा है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से शनिवार को राजभवन में मुलाकात की। इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बता गया है। लेकिन सियासी गलियारों में मुलाकात को मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच अहम माना जा रहा है। इसके साथ ही सरकार जिस तरह से यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। उसके लिहाज से भी ये मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है।

Meeting of CM pushkar Dhami Governor Gurmeet Singh, speculation started regarding cabinet expansion reshuffle

मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उनके मध्य राज्य की विभिन्न विकास योजनाओं और समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। लेकिन राज्यपाल और सीएम की मुलाकात के कई सियासी मायने तलाशे जा रहे हैं। माना जा रहा है सीएम जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। इसके लिए सभी तरह की औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है।

भाजपा के अंदरखाने ये भी चर्चा है कि सावन में ही सीएम मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। शुभ मूहूर्त देखकर सीएम नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल कर सकते हैं। इसके साथ ही कुछ पुराने चेहरो की छुट्टी तय मानी जा रही है। इसके अलावा ये भी दावा किया जा रहा है कि जो भी नए चेहरे मंत्री बनाए जाएंगे वो हाईकमान की पसंद के ही होंगे। जिसमें सभी समीकरणों को ध्यान में रखा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+