उफनती नाले को पार कर रहा मैक्स वाहन बहा,9 लोग थे सवार,दो लड़कियों की मौत, एक लापता, Video
उत्तराखंड के टनकपुर पूर्णागिरि मार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। यात्रियों को ले जा रही मैक्स बरसाती नाले में बह गया।
हादसे में दो लड़कियों की मौत हो गई। जबकि, एक व्यक्ति अभी भी लापता चल रहा है। जबकि, पांच लोग घायल हुए हैं। घटना का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

हादसा मैक्स वाहन के किरौड़ा नाले में बहने से हुआ। हादसे की मजिस्ट्रियल जांच होगी।जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। बीते शुक्रवार को पूर्णागिरी में मैक्स वाहन संख्या UK 05 TA 1206 बारिश की वजह से उफान पर आए किरौड़ा नाले में बह गई थी। जिसकी वजह से 14 वर्षीय किशोरी और 24 वर्षीय युवती की मौत हो गई। जबकि, एक स्थानीय व्यक्ति मामूली रूप से चोटिल हो गया। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं. जिनमें से चार का उप जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
गंभीर रूप से घायल चालक को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। एक व्यक्ति अभी भी लापता चल रहा है। चंपावत जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने इस वाहन हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने उप जिला मजिस्ट्रेट पूर्णागिरि आकाश जोशी को वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के लिए जांच अधिकारी नामित किया है। प्रथम दृष्टया मैक्स वाहन चालक की लापरवाही सामने आई है। जिसने उफनती नाले को पार करने की कोशिश की, जिसके चलते यह हादसा हुआ।
हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम नेताओं ने गहरा दुख जताया है। एसडीआरएफ व पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। सात लोगों को रेस्क्यू किया गया। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार लोग जनपद उधमसिंह नगर के ग्राम पकड़िया के रहने वाले हैं। सीएम धामी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि किरोड़ा नाले में आए तेज बहाव के कारण एक वाहन के बहने का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ. स्थानीय प्रशासन को बचाव कार्य और घायलों के उपचार के लिए निर्देशित किया गया है।
VIDEO:
आप शहंशाह ही क्यों न हो, प्रकृति के आगे सब नतमस्तक है। इंसान मूकदर्शक बन जाता है।
— Ajit Singh Rathi (@AjitSinghRathi) August 9, 2024
टनकपुर पूर्णागिरि मार्ग पर एक जीप उफनते किरोड़ा नाले में बह गई और लोगो की भीड़ हल्ला करने के अलावा कुछ नहीं कर सकी। जीप में 9 लोग सवार थे। 7 को निकाला गया जिनमें एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि 2 लोग… pic.twitter.com/EZasF6WEMr












Click it and Unblock the Notifications