देहरादून पहुंचा शहीद कैप्टन दीपक सिंह का पार्थिव शरीर,भारत माता की जय,पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे

डोडा, जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए 48 राष्ट्रीय राइफल के कैप्टन दीपक सिंह का पार्थिव शरीर गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून पहुंचा।

जिसके बाद पार्थिव शरीर को उनके आवास पर पहुंचाया गया। जैसे ही कैप्टन का पार्थिव शरीर आवास पर पहुंचा भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद और शहीद कैप्टन दीपक अमर रहे के नारे से पूरा आसमान गुंज उठा।

martyr Captain Deepak Singh Dead body reached Dehradun slogans Bharat Mata Ki jay Pakistan murdabaad Encounter with terrorists in Doda Jammu and Kashmir

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किए। उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद के पिता महेश सिंह से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया एवं राज्य सरकार के स्तर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

राज्यपाल ने कहा कि शहीद कैप्टन दीपक सिंह, वीर भूमि उत्तराखण्ड के गौरव हैं। माँ भारती की सेवा में उनका यह बलिदान युवाओं में राष्ट्रभक्ति का संचार करता रहेगा। देश की रक्षा करते हुए आतंकवाद के विरुद्ध हमारे वीर जांबाज का यह सर्वोच्च बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। इस दुख की घड़ी में संपूर्ण देश व प्रदेश शहीद के परिजनों के साथ खड़ा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद कैप्टन दीपक सिंह का देश के खातिर दिया गया सर्वोच्च बलिदान एवं उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। वीर जवानों की शहादत एवं उनके शौर्य से ही हमारा देश सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश शहीद के परिजनों के साथ खड़ा है।

राज्य सरकार द्वारा शहीद के परिजनों को हर संभव मदद की जाएगी। इसके बाद शहीद का पार्थिव शरीर उनके आवास पहुंचा जहां सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शहीद की बहनें, माता पिता और परिजनों ने भी पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए। जैसे ही सबने पुष्प अर्पित किए हर कोई अपने आंसूओं को नहीं रोक पाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+