शिव मंदिर से समुदाय विशेष का युवक संदिग्ध तरीके से निकला,शिवलिंग को अपवित्र करने के आरोप में पकड़ा,जानिए क्यों
Haridwar news: हरिद्वार में एक समुदाय विशेष के युवक पर शिवलिंग को अपवित्र करने का आरोप लगा है। आरोप है कि युवक ने शिवलिंग पर रक्त लगाकर अपवित्र करने की कोशिश की। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने माहौल बिगड़ता देख आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया।
हरिद्वार में पुलिस ने शिवलिंग को अपवित्रकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की साजिश रचने के आरोप में एक समुदाय विशेष के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शिकायत के बाद चंद घंटों के भीतर आरोपी को दबोच कर जेल भेज दिया है। एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र डोबाल ने कहा है कि धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बताया गया कि जौरासी के शिव मंदिर के बाहर कुछ युवकों ने एक समुदाय विशेष के युवक को निकलते हुए बाहर देखा जो कि संदिग्ध लग रहा था, युवक के हाथ पर पट्टी बंधी थी और उसके हाथ से खून निकल रहा था। इस पर ग्रामीणों ने हंगामा काटना शुरू किया और इसकी सूचना गांव वालों और पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 1 दिसंबर को शिकायतकर्ता अंकित द्वारा सूचना दी कि इलियास कुरैशी द्वारा ग्राम जौरासी के महादेव शिव मंदिर के शिवलिंग पर रक्त लगाकर अपवित्र कर धार्मिक भावना को आघात व सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की साजिश की गई है। इस पर कोतवाली रुड़की में प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
सांप्रदायिक सौहार्द संबंधी इस घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा जल्द आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए और पूरे मामले पर नजर बनाए रखी। जिसपर कोतवाली 'रुड़की' पुलिस द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए मात्र चंद घंटों के भीतर ही आरोपी इलियास कुरैशी पुत्र राशिद को ग्राम जौरासी से दबोचकर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications