Mallikarjun Kharge ने देहरादून से किया चुनावी शंखनाद, पीएम पर लगाए ये गंभीर आरोप, भाजपा बोली-रैली फ्लॉप

उत्तराखंड में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने लोकसभा का चुनावी बिगुल फूंक दिया है। आज देहरादून के बन्नू स्कूल ग्राउंड में मल्लिकार्जुन खडगे ने देहरादून में विराट कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत की। इस दौरान उन्होने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा।

 Mallikarjun Kharge lok sabha election 2024 Dehradun serious allegations PM modi BJP said rally flop

उन्होने अपने संबोधन की शुरूआत में ही देरी के लिए कार्यकर्ताओं और जनता से माफी मांगते हुए कटाक्ष किया कि बीजेपी सरकार में कांग्रेस के हेलीकॉप्टर तक को उतरने की इजाजत नहीं दी जा रही है। बीजेपी सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्पीडन कर रही है। कभी राहुल गांधी की न्याय यात्रा में व्यवधान उत्पन कर रही है और अब कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन को बाधित करने की कोशिश बीजेपी ने की है।

अपने संबोधन में मल्लिकार्जुन खडगे ने अंकिता भंडारी हत्याकांड का मुद्दा भी उठाया जिसमें उन्होने सरकार पर अंकिता के हत्यारों को बचाने का आरोप लगाया। मल्लिकार्जुन खड़गे के दून दौरे से पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में नया जोश देखने को मिला है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि मल्लिकार्जुन खडगे के संबोधन से पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। 2024 में जनता भाजपा को सबक सिखाने जा रही है। कांग्रेस का दावा है कि ये रैली ऐतिहासिक हुई है। लेकिन भाजपा का कहना है कि विराट कार्यकर्ता सम्मेलन में अधिकांश कुर्सियां खाली रही।

दावा है कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मंच से कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, इसी दौरान लोग निकलने लगे जिससे और अधिक कुर्सियां खाली हो गई। इस प्रकरण पर उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापडी ने कहा कि समय ज्यादा होने के चलते दूर-दूर से आए लोग जाने लगे।जिससे कुर्सियां खाली हो गई।

बता दें कि खड़गे की रैली को लेकर पहले ही दिन से काफी विवाद हुआ है। पहले रैली स्थल को लेकर फिर कांग्रेसियों ने खड़गे के हैलीकॉप्टर को पुलिस लाइन में उतारने की परमिशन न मिलने पर जमकर हंगामा काटा। हालांकि सीएम ने इस मामले को खुद संज्ञान में लेकर शांत कराया।

इधर भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि जनता को कांग्रेस पर अब भरोसा नही है और आज उसकी रैली फ्लॉप शो साबित हो गयी। भट्ट ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष आज भी जनता के बीच महज मोदी चालीसा का पाठ करते रहेएलेकिन जनता के बीच कोई विश्वसनीय बात नही कह पाये।

उन्होंने कहा कि वह आज भी मोदी विरोध पर केंद्रित रहे। उन्होंने कहा कि मोदी महामानव हैं और विकास के लिए अवतरित हुए है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उन्हे किसी अवतार से संबोधित कर रहे है, लेकिन व्यंग्य मे कहते हुए वह विषैले बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एक और लोकतंत्र की दुहाई देते फिर रहे है, लेकिन दूसरी ओर हर मंच पर एक परिवार के गुणगान कर राजधर्म का पूरा पालन कर रहे है।

भट्ट ने कहा कि भाजपा सरकार मे ही सैनिकों की सुध ली गयी और आज सैन्य परिवारों को हर सुविधाएं मिल रही है। वन रैंक वन पेंशन सहित सैनिकों के हित मे कई बेहतर निर्णय लिए गए जिन्हे उपलब्धि कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि बड़े मैदान की क्षमता के अनुरूप भीड़ न जुटने की आशंका से कांग्रेस ने बन्नु कालेज पहले ही बुक करा दिया, लेकिन सहानुभूति बटोरने के लिए परेड ग्राउंड न मिलने का रोना रोती रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+