तीन साल में 11 लाख रुपए का चूना लगाकर नौकरानी बनी लखपति, कैमरे से आया सच सामने, हैरान कर देगी कहानी
उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है। बताया गया कि नौकरानी धीरे धीरे घर से पैसे चुराती रही, इस तरह उसने तीन साल में 11 लाख रुपए का चूना लगाया है।
जिस घर की जिम्मेदारी मालिक ने अपनी नौकरानी को सौंपी हुई थी। उसी घर में हाथ साफ कर नौकरानी लखपति बन गई। उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है। बताया गया कि नौकरानी धीरे धीरे घर से पैसे चुराती रही, इस तरह उसने तीन साल में 11 लाख रुपए का चूना लगाया है।

मामला हल्द्वानी का है, जहां एक निजी अस्पताल के डॉक्टर्स दंपति ने एक महिला को काम पर रखा हुआ था। इस बीच घर से धीरे धीरे पैसे गायब होते गए। पहले तो मालिक को किसी तरह से शक नहीं हुआ। लेकिन एक बार में लाख से भी ज्यादा पैसे गायब हुए तो उन्हें शक हुआ इसके बाद उन्होंने हिडन कैमरे से सच जानने की कोशिश की तो सारी सच्चाई सामने आ गई और नौकरानी पैसे चुराते हुए कैमरे में कैद हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल रोड निवासी डा. राहुल सिंह अपनी पत्नी के साथ एक निजी अस्पताल में कार्यरत हैं। वर्ष 2019 में उन्होंने निवासी कुमाऊं कालोनी दमुवाढुंगा काठगोदाम की मधु को घर का काम काज करने के लिए रखा। शुरूआत में सबठीक चल रहा था, लेकिन वर्ष 2022 से उनके घर से कुछ पैसे गायब होने लगी।
बीते 25 जुलाई को उनकी अलमारी में 10 लाख में से 4.70 लाख रुपये गायब मिले। शक होने पर मालिक ने अलमारी में हेंडी कैमरा छिपा कर रख दिया। इसमें चोरी करते हुए नौकरानी कैमरे की वीडियो रिकॉर्डिंग में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर चोरी के 4 लाख 77,500/- रूपये नकदी बरामद कर ली। पुलिस पूछताछ में पता चला कि महिला ने तीन साल से मालिक पर 11 लाख रुपए का चूना लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications