Dehradun news: भाजपा के विधायक पर गंभीर आरोप, देहरादून नगर निगम में बवाल, कर्मचारियों ने कर दिया ये बड़ा ऐलान

देहरादून के नगर निगम में अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक महेश जीना को लेकर बवाल हो गया। विधायक पर सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों से बदसलूकी का आरोप लगा है। मामला सामने आने के बाद से नगर निगम के कर्मचारियों में आक्रोश है और विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार और साफ सफाई ठप रखने की चेतावनी दे डाली है।

Mahesh Jeena BJP MLA Salt Almora Serious allegations Dehradun Municipal Corporation employees

मामला नगर निगम के किसी टेंडर को लेकर बताया जा रहा है। जिसके बाद अब कांग्रेस भी इस मामले में कूद गई है। आरोप है कि महेश जीना आज किसी टेंडर के सम्बंध में देहरादून के नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग में कुछ लोगों के साथ पहुंचे। आरोप है कि यहां उन्होंने क्लर्क पवन थापा के साथ अभद्रता की साथ ही उन्हें धमकाया भी। जिसके बाद विधायक नगर आयुक्त के कार्यालय पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने नगर आयुक्त के साथ भी बदतमीजी की।

इस बात का पता जब अन्य कर्मचारियों को लगा तो सभी एकत्रित होकर नगर आयुक्त के कार्यालय पहुंचे लेकिन तब तक विधायक महेश जीना अपने लोगों के साथ वहां से जा चुके थे। अब निगम के कर्मचारियों में आक्रोश है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक विधायक सामूहिक रूप से माफी नहीं मांगते तब तक कार्य बहिष्कार के साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था ठप रहेगी।

सोशल मीडिया में इस मामले के वायरल होने के बाद सियासत भी तेज हो गई ​है। कांग्रेस का आरोप है कि सत्ता के मद में चूर बीजेपी के विधायक जब सरकारी अधिकारियों को ही कुछ नहीं समझ रहे तो जनता की सेवा क्या करेंगे? उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा की जिस तरह की शब्दावली और भाषा शैली का इस्तेमाल विधायक साहब कर रहे हैं उसका सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं,दसौनी ने कहा की उत्तराखंड बीजेपी में बाहुबलियों की कोई कमी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+