Love Jihad को लेकर बवाल, गंगोत्री धाम में व्यापारियों ने बाजार बंद कर किया विरोध, समुदाय विशेष का पलायन जारी

लव जिहाद के विरोध में व्यापारियों का विरोध जारी है। पुरोला की घटना से नाराज गंगोत्री धाम के व्यापारियों ने भी बाजार बंद रखकर अपना विरोध दर्ज कराया। इससे गंगोत्री धाम में आने वाले ती​र्थयात्रियों को परेशानी हुई।

उत्तराखंड में लव जिहाद को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उत्तरकाशी के पुरोला में नाबालिग को भगाने के मामले के​ विरोध में व्यापारियों का विरोध जारी है।

ती​र्थयात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा

इस बीच पुरोला की घटना से नाराज गंगोत्री धाम के व्यापारियों ने भी बाजार बंद रखकर अपना विरोध दर्ज कराया। इससे गंगोत्री धाम में आने वाले ती​र्थयात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

 Love Jihad Uproar over traders protest closing market Gangotri Dham,

व्यापारियों ने लव जिहाद की घटनाओं का विरोध कर पहले अपनी दुकानें बंद की। इसके बाद नारेबाजी करते हुए प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा। गंगोत्री धाम के पुरोहित और व्यापारी राजेश सेमवाल ने कहा कि देवभूमि में इस तरह की घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। जहां चारों धाम और हिंदू आस्था के प्रतीक कई मंदिर हैं, वहां पर इस तरह की चीजों को होना नहीं दिया जाएगा।

दुकानें खाली करने का सिलसिला जारी

इसके ​विरोध में एकजुट होकर ही गंगोत्री धाम के व्यापारियों ने एक दिन बंद रखकर विरोध जताया है। व्यापारियों के बाजार बंद करने से तीर्थयात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। इधर पुरोला में समुदाय विशेष के लोगों का दुकानें खाली करने का सिलसिला जारी है। रविवार को एक ओर परिवार ने पुरोला से अपना सामान समेट लिया। इससे पहले भाजपा नेता के अलावा कई ओर लोग पुरोला से सामान समेट कर पलायन कर चुके हैं।

ये है मामला
उत्तरकाशी जिले के पुरोला में नाबालिग को भगाने को लेकर जमकर बवाल हो रहा है। मामला लव जिहाद से जुड़े होने के कारण लोगों में गुस्सा है। जिसके बाद से एक समुदाय विशेष की दुकानें बंद चल रही हैं। बीते दिनों दो युवक एक कक्षा नौ की नाबालिग छात्रा को बहला-फुसला कर भगा कर ले जा रहे थे। छात्रा पढ़ाई करने के लिए पुरोला में अपने मामा के घर पर रहती थी। दोनों युवक छात्रा को शादी का झांसा देकर विकासनगर लेकर भागने की फिराक में थे। लेकिन रास्ते में परिजनों और स्थानीय लोगों ने दोनों को रोककर पुलिस को हवाले कर दिया। इसके बाद से पूरे क्षेत्र में माहौल गरमाया हुआ है। तब से मुस्लिम समुदाय के व्यापारियों को पुरोला छोड़ने की चेतावनी दी जा रही है। आरोपी साइकिल रिपेयरिंग और रजाई भरने का काम करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+