उत्तराखंड में लव जिहाद पर बवाल, पुरोला के बाद अब यहां नाबालिग को लेकर पहुंचे समुदाय विशेष के दो युवक

गौचर स्थित एक होटल में दो समुदाय विशेष के युवक नाबालिग लड़की के साथ पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई तो एक युवक लड़की को लेकर भाग निकला, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया।

love jihad Uproar over after Purola Goucher two youths of a particular community arrived minor

उत्तराखंड में लव जिहाद को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। उत्तरकाशी के पुरोला में नाबालिग को भगाने को लेकर चल रहा विवाद बढ़ता जा रहा है। पुरोला के मामले पर अब उत्तरकाशी​ जिले के दूसरे व्यापारियों का भी समर्थन मिल गया है। जिसके बाद अब दूसरे इलाकों डुंडा, चिन्यालीसौड़ में भी व्यापारी सड़कों पर उतर आए हैं। इसके अलावा अब चमोली जिले के गौचर व हरिद्वार में भी समुदाय विशेष के युवकों पर गंभीर आरोप लग रहे हैं।

गौचर स्थित एक होटल में युवक नाबालिग लड़की के साथ पहुंचे

प्राप्त जानकारी के अनुसार गौचर स्थित एक होटल में दो समुदाय विशेष के युवक नाबालिग लड़की के साथ पहुंचे। जैसे ही पुलिस को सूचना दी गई तो एक युवक लड़की को लेकर भाग निकला, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी युवक युवती को अपनी मौसी की बेटी बता रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपियों में से एक युवक धरमपुरा सरधना, मेरठ (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है जिसे पकड़ा गया है। उसका जो साथी फरार हुआ वह भी मेरठ का रहने वाला है और वर्तमान में रुद्रप्रयाग में जेसीबी चलाता है। जिस नाबालिग लड़की को लेकर दोनों आए थे, वह रुद्रप्रयाग जिले के एक गांव की रहने वाली बताई है।

गर्भवती युवती को लेकर समुदाय विशेष का युवक अस्पताल पहुंचा

इस मामले के सामने आते ही स्थानीय व्यापारी, जनप्रतिनिधि व हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोग थाने में एकत्र हो गए और मामले को लव जिहाद से जुड़ा बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। हरिद्वार में गर्भवती युवती को लेकर समुदाय विशेष का युवक अस्पताल पहुंचा तो वहां हंगामा हो गया। हिंदू संगठनों ने दोनों मामलों को लव जिहाद से जुड़ा बताते हुए आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की है। मामला हरिद्वार के बहादराबाद का बताया गया।

Recommended Video

    युवती को चढ़ा बाइक स्टंट का शौक, पहाड़ी गाने पर डांस कर बना रहे थे रील, पुलिस ने सिखाया सबक

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+