Love Jihad: उत्तरकाशी के पुरोला में फेरी वालों की नो एंट्री, सैलून, ब्यूटी पाॅर्लर में ये रहेगी पाबंदी

उत्तरकाशी के पुरोला में लव जिहाद का मामला आने के बाद अब माहौल को पहले जैसा करने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए पुलिस शांति व्यवस्था कायम करने में जुटी है।

उत्तरकाशी के पुरोला में लव जिहाद का मामला आने के बाद अब माहौल को पहले जैसा करने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए पुलिस शांति व्यवस्था कायम करने में जुटी है। पुरोला में तनाव खत्म होने और मुस्लिम लोगों की दुकानें खुलने के बाद स्थानीय लोग भी अब दोबारा से क्षेत्र में शांति के लिए पहल कर रहे हैं।

Love Jihad: No entry of hawkers in Purola, Uttarkashi, this ban will remain in salon, beauty parlor

पुलिस के साथ मिलकर व्यापारियों ने कुछ नियम बनाए हैं। जिससे क्षेत्र में सामान्य माहौल बना रहे। इसके लिए बाहर से आने वाले फेरी वालों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। जबकि सैलून की दुकानों के लिए खास नियम बनाए गए हैं। जिससे भविष्य में किसी तरह की समस्या न हो। ाबताया गया कि समुदाय विशेष के 22 लोगों की दुकानें खुल चुकी हैं। इन व्यापारियों में चार व्यापारी वह भी शामिल हैंए जो अपनी दुकानें छोड़ कर जा चुके थे।

पुरोला के नए थानाध्यक्ष अशोक चक्रवर्ती को जिम्मेदारी मिलने के बाद नगर में शांति व्यवस्था बनाने के लिए व्यापार मंडल और सभी समुदाय के लोगों के साथ बैठक की गई। बैठक में निर्णय लिया था कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती है, तब तक फेरीवालों का पुरोला में प्रवेश पूर्णत वर्जित रहेगा। नगर में अन्य प्रदेशों से आने वाले व्यक्ति का सत्यापन अनिवार्य किया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि सैलून और ब्यूटी पार्लर में कोई भी पुरूष कर्मचारी किसी महिला के बाल नहीं काटेगा। वहां पर महिला कर्मचारी की नियुक्त करनी होगी।

पुरोला में एक नाबालिग को भगाने के आरोप में एक समुदाय विशेष के युवक पर गंभीर आरोप लगने के बाद क्षेत्र में तनाव हो गया था। जिसके बाद पूरे उत्तरकाशी में माहौल गरमा गया था और मुस्लिम दुकानदारों को टारगेट करने का आरोप भी लगा। इतना ही नहीं मुस्लिमों को दुकानें खाली करने के नोटिस भी चस्पा किए। इसके बाद कुछ दुकानदारों ने दुकानें खाली कर पलायन भी किया। सबसे ज्यादा पुरोला में तनाव महापंचायत को लेकर हुआ। हालांकि धारा 144 लगने के बाद महापंचायत नहीं हो पाई। अब धीरे धीरे पुरोला में स्थिति सामान्य होती जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+