love jihad: सीएम धामी की हाईलेवल मीटिंग, कहा-उत्तराखंड को नहीं बनने देंगे सॉफ्ट टारगेट

उत्तराखंड में लव जिहाद के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीएम धामी ने प्रदेश के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर ऐसे मामलों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

उत्तराखंड में लव जिहाद के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीएम धामी सख्त हो गए हैं। सीएम धामी ने प्रदेश के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर ऐसे मामलों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

दो-तीन महीनों में लव जिहाद की घटनाएं बढ़ी

सीएम धामी का कहना है कि प्रदेश में पिछले दो-तीन महीनों में लव जिहाद की घटनाएं बढ़ी हैं। हालांकि लव जिहाद जैसे मामलों को लेकर राज्य के लोगों में जागरूकता बढ़ी है।

cm dhami uttarakhand

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को ऐसे लोगों के लिए कोई सॉफ्ट टारगेट नहीं है, यहां लव जिहाद जैसी गतिविधियां नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने गृह और पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर लव जिहाद की घटनाओं पर रिपोर्ट मांगी। उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून समेत विभिन्न जिलों में पिछले कुछ दिनों में लव जिहाद की घटनाएं सामने आ रही हैं। सीएम धामी ने पुलिस को सत्यापन अभियान को कड़ाई और तेजी के साथ चलाने के निर्देश दिए।

पांच महीनों में 48 मुकदमे

उन्होंने कहा कि लव जिहाद सरीखे मामलों में किसी भी प्रकार की ढ़ील नहीं दी जाए और सख्त कार्रवाई हो। इधर आंकड़ों की बात करें तो संप्रदाय विशेष के युवकों की ओर से लड़कियों को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामलों में तेजी आई है। इस साल पांच महीनों में 48 मुकदमे ऐसे मामलों में प्रदेश में दर्ज हुए हैं। जबकि पिछले पूरे साल में 76 केस दर्ज हुए थे। ज्यादातर मामले नाबालिग लड़कियों के अपहरण से संबंधित हैं। इनमें पॉक्सो के तहत भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+