लोकसभा चुनावों मे विस्तारकों ने उत्तराखंड में भाजपा की जीत की राह की आसान, इन बिंदुओं पर किया काम

लोकसभा चुनावों मे पांचों सीट पर मिली जीत के बाद भाजपा ने लोकसभा और विधानसभा विस्तारकों के साथ चर्चा की। इस दौरान विस्तारकों की भूमिका और जीत को लेकर योगदान पर मंथन हुआ।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विस्तारक कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए इसे चुनावों में मिली शानदार जीत की महत्वपूर्ण कड़ी बताया। बैठक में विस्तारकों केंद्र और राज्य सरकार के कामकाजों को जनता तक ले जाने और कार्यकर्ताओं को एकजुट किया, जिससे जीत की राह आसानी हुई है।

Lok Sabha elections expansionists worked on these points to ease way BJP victory in Uttarakhand

देहरादून में आयोजित बैठक को राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी एवम प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने संबोधित किया। इस दौरान सीएम पुष्कर धामी ने सभी लोकसभा एवं विधानसभा विस्तारकों की चुनावों में उनकी भूमिका के लिए जमकर प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुख, बूथ से लेकर विधानसभा एवं लोकसभा स्तर तक कार्यकर्ताओं को एकजुट कर चुनावी प्रक्रिया के लिए सक्रिय करना, साथ ही उनके माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के मध्य पहुंचाने का जो काम विस्तारकों में किया है उसने पार्टी की जीत को बेहद आसान किया है।

पार्टी जब कैडर आधारित संगठन होने का दावा करती है तो विस्तारक कार्यक्रम योजना आज उसका महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है। इस दौरान प्रदेश नेतृत्व ने सभी विस्तारकों से उनके अनुभवों को लेकर चर्चा की और भविष्य में इस योजना में सुधार को लेकर सुझाव लिये।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ सीट के सभी विधानसभा विस्तारकों से लोकसभानुसार अलग अलग चर्चा की गई । इस दौरान उनके अनुभवों, समस्याओं और सुझावों को प्राथमिकता से लेते हुए आगामी रणनीति में उपयोग किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+