लोकसभा चुनाव: बाजपुर में सीएम धामी ने किया रोड शो, बोले- जनता का उत्साह बता रहा पीएम मोदी की होगी प्रचंड जीत
Uttarakhand CM Dhami's road show: लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाजपुर (ऊधमसिंह नगर) में मंगलवार को एक भव्य रोड शो की। इस मौके पर बाजपुर में बड़ी संख्या में लोग जुटे और उन्होंने सीएम धामी का भव्य स्वागत किया।

मुख्यमंत्री सीएम धामी पर बाजपुर के लोगों ने फूलों की वर्षा की। बाजपुर के लोगों द्वारा किए गए स्वागत के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा बाजपुर के लोगों को अपार प्रेम पाकर और आशीर्वाद पाकर अभिभूत हूं।
रैली में जुटी भीड़ को देखकर सीएम धामी ने कहा बाजपुर की जनता का उत्साह यह सुनिश्चित कर रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से जीतने की ओर आगे बढ़ रही है। अभूतपूर्व जनसमर्थन के लिए आप समस्त क्षेत्रवासियों का हार्दिक आभार !












Click it and Unblock the Notifications