लोकसभा चुनाव 2024: सीएम धामी समेत इन सीनियर नेताओं की दूसरे राज्यों में डिमांड, 21 मई से प्रचार और होगा तेज

उत्तराखंड में लोकसभा की पांचों सीटों पर पहले ही चरण में मतदान होने के बाद अब उत्तराखंड भाजपा के कई सीनियर नेता दूसरे राज्यों में डेरा डाले हुए हैं। इसके साथ ही कई ऐसे नेता हैं जिनकी डिमांड दूसरे राज्यों में ज्यादा है।

इन में सबसे पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी का नाम शामिल हैं। धामी मुंबई, हरियाणा, दिल्ली समेत कई राज्यों और जगहों पर चुनाव प्रचार में जुटे हैं।

Lok Sabha Elections 2024 Demand senior bjp leaders CM pushkar Dhami in other states campaigning

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा की व्यवस्थाओं को देखने और मॉनिटरिंग करने के साथ साथ धामी दूसरे राज्यों में प्रचार भी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली में दो कार्यक्रमों में शामिल हुए।

नई दिल्ली लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज के पक्ष में आयोजित जनसभा और चांदनी चौक से भाजपा प्रत्याशी प्रवीण खंडेलवाल के समर्थन में आयोजित जनसभा में शामिल हुए।

इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी दिल्ली और धन सिंह रावत हिमाचल में प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। गणेश जोशी लगातार दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। 16 मई को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद प्रत्याशी मनोज तिवारी के पक्ष में उपस्थित जनता से मतदान की अपील की।

इसके बाद 18 मई को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज के समर्थन में दिल्ली स्थित सुभाष मार्केट कोटला मुबारकपुर में आयोजित जनसभा को सम्बोधित किया और भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज के पक्ष में मतदान की अपील की। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने भी शिमला समेत हिमाचल प्रदेश की कई सीटों पर प्रचार की जिम्मेदारी संभाली हुई है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि यूपी, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, उड़ीसा में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की टीम गई है । वे स्वयं केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार 21 मई से हिमाचल में चुनाव प्रचार के लिए जाने वाले हैं। जिसके तहत वह वहां की सभी 4 सीटों पर विभिन्न चुनाव कार्यक्रमों में शिरकत कर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+