Lok sabha 2024:कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में उत्तराखंड से तीन नाम,गढ़वाल, टिहरी, अल्मोड़ा से ये लड़ेंगे चुनाव
उत्तराखंड में कांग्रेस ने तीन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। गढ़वाल सीट पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, टिहरी से जोत सिंह गुनसोला और अल्मोडा सीट से प्रदीप टम्टा को टिकट दिया गया है। हरिद्वार व नैनीताल सीट पर सहमति नहीं बन पाई है।

माना जा रहा है हरिद्वार सीट पर पूर्व सीएम हरीश रावत अपने बेटे वीरेंद्र रावत को टिकट दिलाना चाहते हैं, जबकि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी दावेदारी कर रहे हैं तो वहीं नैनीताल सीट पर रणजीत रावत और विधायक भुवन कापड़ी के नाम पर मंथन होगा। कांग्रेस अब 15 मार्च को फिर से दो सीटों पर मंथन करेगी।
भाजपा ने भी पहली लिस्ट में तीन सीटों पर प्रत्याशी का ऐलान किया था। टिहरी से माला राज्य लक्ष्मी शाह, अल्मोड़ा से अजय टम्टा व नैनीताल से अजय भट्ट को टिकट मिला है। इस तरह टिहरी सीट पर माला राज्य लक्ष्मी शाह के सामने जोत सिंह गुनसोला, अल्मोड़ा में फिर से अजय टम्टा व प्रदीप टम्टा आमने सामने होंगे। जबकि गढ़वाल, नैनीताल व हरिद्वार में अभी तस्वीर साफ नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications